BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

भारत-चीन के बीच हुई 21वीं बैठक, सीमा के हालात की 'गहन' समीक्षा की गई

भारत और चीन के बीच शुक्रवार को पश्चिमी सेक्टर में वास्तविक नियंत्रण रेखा पर सीमावर्ती गतिविधियों के बीच समन्वय स्थापित करने के लिए 21वीं बैठक हुई। दोनों देशों ने पश्चिमी सेक्टर के वास्तविक नियंत्रण रेखा से जुड़े मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की। बैठक में भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व विदेश मंत्रालय के पूर्वी एशिया क्षेत्र के अपर सचिव ने किया। 

दोनों देश पैंगोंग झील के उत्तर और दक्षिणी किनारे से पूर्ण रूप से हटने और अन्य मुद्दों के लिए सौहार्दपूर्वक समाधान के लिए सहमत हुए। दोनों पक्ष पिछले वर्ष सितंबर माह में विदेश मंत्री एस. जयशंकर और चीन के विदेश मंत्री वांग यी की मास्को में हुई बैठक और हाल ही में हुई टेलीफोन वार्ता के दिशानिर्देशों के अनुरूप कार्य करने पर भी सहमत हुए।

भारत की ओर से अगुवाई विदेश मंत्रालय में पूर्वी एशिया क्षेत्र के अतिरिक्त सचिव ने की

समन्वय संबंधी कार्यप्रणाली (डब्ल्यूएमसीसी) 21वीं बैठक में भारतीय प्रतिनिधिमंडल की अगुवाई विदेश मंत्रालय में अतिरिक्त सचिव (पूर्व एशिया) ने की, जबकि चीन पक्ष की अगुवाई वहां के विदेश मंत्रालय में सीमा और समुद्री विभाग के महानिदेशक ने की।

सीमा क्षेत्र में सैनिक गतिविधियां कम करने और शांति व सामान्य स्थिति बनाने में मिलेगी मदद 

पश्चिमी सेक्टर के विवादग्रस्त अन्य इलाकों में सैनिकों को जल्द से जल्द पीछे हटाने के संबंध में विचार-विमर्श जारी रखने का फैसला किया गया। इस प्रक्रिया के पूरे होने के बाद सीमा क्षेत्र में सैनिक गतिविधियों को कम करने और शांति व सामान्य स्थिति बनाने में मदद मिलेगी। इस दौरान दोनों पक्षों ने जमीनी स्तर पर स्थायित्व बनाए रखने तथा किसी अप्रिय घटना को रोकने पर सहमति बनाई।

जल्द होगी सैनिक कमांडरों की 11वीं बैठक  

दोनों देशों ने राजनयिक और सैन्य स्तर पर संपर्क बनाए रखने पर सहमति जताई। साथ ही यह तय भी तय किया गया कि सैनिक कमांडरों की 11वीं बैठक शीघ्र होगी ताकि टकराव के अन्य क्षेत्रों से सैनिकों को पीछे हटाने का काम पूरा हो सके। डब्ल्यूएमसीसी की यह बैठक क्वाड शिखरवार्ता के कुछ समय पूर्व सम्पन्न हुई। संभावना है कि क्वाड शिखरवार्ता में भारत, अमेरिका, जापान और ऑस्ट्रेलिया के शीर्ष नेता एशिया में चीन के बढ़ते प्रभाव और उसके आक्रामक रवैये पर चर्चा करेंगे।

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More