नई दिल्ली। कांग्रेस ने अयोध्या फैसले का स्वागत करते हुए कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने आज आस्था और विश्वास का सम्मान किया है। अयोध्या भूमि विवाद पर कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने प्रेस से बात करते हुए कहा कि सुप्रीम कोर्ट का फैसला आ चुका है, हम राम मंदिर के निर्माण के पक्ष में हैं। इस फैसले ने न केवल मंदिर के निर्माण के लिए दरवाजे खोले, बल्कि इस मुद्दे का राजनीतिकरण करने वाली बीजेपी और अन्य लोगों के लिए दरवाजे भी बंद कर दिए।
Read MoreBREAKING NEWS












