देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read Moreनई दिल्ली। वोडाफोन-आइडिया और एयरटेल 1 दिसंबर से मोबाइल सेवाओं की दरें बढ़ाने जा रही हैं। अब रिलायंस जियो भी इन्हीं कंपनियों के पदचिह्नों पर चल पड़ी है। जियो के ग्राहकों के लिए भी बात करना महंगा हो जाएगा। जियो ने मंगलवार को कहा है कि वह अगले कुछ सप्ताह में मोबाइल सेवाओं की दरें बढ़ाएगी। दूरसंचार क्षेत्र में गलाकाट प्रतिस्पर्धा चल रही है।
कंपनियों का यह निर्णय आम उपभोक्तओं की जेब पर भारी पड़ सकता है जबकि जियो ने कहा है कि वह रेट्स ऐसे बढ़ाएगी, जिससे डेटा उपभोग पर प्रतिकूल असर न पड़े। जियो फिलहाल सबसे सस्ती दरों पर सेवाएं दे रही है। जियो ने आज कहा कि वह अगले कुछ सप्ताह में मोबाइल सेवाओं की दरें बढ़ाने वाली है।
भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (ट्राई) मोबाइल सेवाओं की दरों में संशोधन पर संभवत: परामर्श की शुरुआत करने वाला है। इस बीच ट्राई से जुड़े सूत्रों ने बताया कि वह फिलहाल दूरसंचार कंपनियों द्वारा शुल्क वृद्धि को अमल में लाने का इंतजार करेगा। ट्राई इसके बाद रिव्यू करेगा कि शुल्क वृद्धि नियामकीय दायरे में है या नहीं। जियो ने बयान में कहा कि अन्य कंपनियों की तरह हम भी सरकार के साथ मिलकर काम करेंगे। हम उद्योग जगत को मजबूत कर यूजर्स को फायदा देने के लिए नियामकीय व्यवस्था का अनुपालन करेंगे। हम अगले कुछ सप्ताह में शुल्क बढ़ाने समेत अन्य कदम ऐसे उठाएंगे कि इसका डेटा के उपभोग या डिजिटलीकरण पर विपरीत प्रभाव न पड़े तथा निवेश भी मजबूत बना रहे।
गौरतलब है कि वित्तीय संकट से जूझ रहीं वोडाफोन-आइडिया और एयरटेल ने ने अभी शुल्क में प्रस्तावित वृद्धि से जुड़ी जानकारी नहीं दी है। वोडाफोन-आइडिया को चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में 50,922 और एयरटेल को 23045 करोड़ रुपए का घाटा हुआ है।
साभार-khaskhabar.com













Related Items
इस 7-सीटर CNG कार ने मारी बाज़ी, 1.29 लाख ग्राहकों की पहली पसंद बनी यह गाड़ी
उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर की भस्म आरती में मोबाइल प्रतिबंधित
अमेरिका को पछाड़कर भारत बना दूसरा सबसे बड़ा 5जी मोबाइल बाजार, एप्पल सबसे आगे