BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

वित्त वर्ष 2019-20 : सरकार को विनिवेश से मिले 12995 करोड़ रुपए, लक्ष्य 1.05 लाख करोड़ रुपए

नई दिल्ली। सरकार को चालू वित्त वर्ष में विनिवेश से अब तक 12995.46 लाख करोड़ रुपए प्राप्त हुए हैं, जिसमें आईआरसीटीसी के आईपीओ से प्राप्त 637.97 करोड़ रुपए भी शामिल हैं। जबकि सरकार ने वित्त वर्ष 2019-20 में विनिवेश से 1.05 लाख करोड़ रुपए हासिल करने का लक्ष्य रखा है।

विनिवेश से प्राप्त रकम की यह जानकारी निवेश एवं सार्वजनिक संपत्ति प्रबंधन विभाग से मिली। आईआरसीटीसी के आईपीओ से प्राप्त धन से पहले सरकार को विनिवेश से 12357.49 करोड़ रुपए की रकम प्राप्त हुई। इस साल पहली बार सूचीबद्ध होने वाली कंपनियों में आईआरसीटीसी का प्रदर्शन काफी आकर्षक रहा है।

बंबई स्टॉक एक्सचेंज पर शुक्रवार को आईआरसीटीसी के शेयर का भाव 874 रुपए प्रति शेयर पर बंद हुआ और इसकी बाजार पूंजी अब 14000 करोड़ रुपए हो गई है, जबकि पब्लिक ऑफरिंग से इसने 5120 करोड़ रुपए की उम्मीद की थी। सरकार रेलवे की सहायक कंपनी रेलटेल कॉरपोरेशन की 25 फीसदी हिस्सेदारी आईपीओ के जरिए विनिवेश करने पर विचार कर रही है। सूत्रों ने बताया कि अगले साल जनवरी के मध्य में इसका आईपीओ बाजार में आएगा। बाजार विश्लेषकों की मानें तो बीपीसीएल में सरकार की 53.29 फीसदी की बिकवाली से 57000 करोड़ रुपए जुटाए जा सकते हैं, जोकि सरकार के विनिवेश से प्राप्त राजस्व के लक्ष्य का 53.5 फीसदी होगा।

 साभार-khaskhabar.com

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More