BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

गांधीनगर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि सरदार पटेल के विचारों में देश की एकता को हर व्यक्ति महसूस कर सकता है। आज हम उनकी आवाज़ को सबसे बड़ी प्रतिमा के नीचे सुन रहे हैं। आज यहां आकर मुझे काफी शांति मिली है। यह बात प्रधानमंत्री मोदी ने लौह पुरुष सरदार पटेल के जन्मदिन को राष्ट्रीय एकता दिवस के रुप में मनाने के अवसर पर केवाडिया में कही। इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सरदार वल्लभ भाई पटेल की 144वीं जयंती के मौके पर केवाड़िया में 'स्टेच्यू ऑफ यूनिटी' पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस दिन को राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाया जाता है। इसके बाद उन्होंने वहां उपस्थित सैकड़ों सरकारी कर्मचारियों को एकता की शपथ दिलाई।  

Read More

नई दिल्ली। जम्मू-कश्मीर और लद्दाख आज से आधिकारिक तौर पर दो अलग-अलग केंद्र शासित प्रदेश बन गए। केंद्र सरकार ने इसी साल 5 अगस्त को जम्मू-कश्मीर पुनर्गठन बिल लाकर जम्मू-कश्मीर को दो केंद्र शासित प्रदेश बना दिया था। यह बिल 30 अक्टूबर रात 12 बजे से लागू हो गया। अनुच्छेद-370 के तहत मिले विशेष दर्जे को संसद द्वारा समाप्त किए जाने के 86 दिन बाद यह निर्णय प्रभावी हुआ है। इसके तहत जम्मू-कश्मीर में विधानसभा होगी, जबकि लद्दाख में बिना विधानसभा या विधान परिषद के केंद्र शासित प्रदेश बना।  

Read More

नई दिल्ली। पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि र प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए ट्वीट किया कि देश की पूर्व प्रधानमंत्री श्रीमती इंदिरा गांधी को उनकी पुण्यतिथि पर विनम्र श्रद्धांजलि। इसके साथ ही गृह मंत्री अमित शाह ने भी दिल्ली के मेजर ध्यानंद स्टेडियम से इंदिरा गांधी को याद करते हुए श्रद्धांजलि दी।  

Read More

रियाद। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और सऊदी अरब के किंगसलमान बिन अब्दुला अजीज अल-सऊद के बीच आज कई योजनाओं पर बड़े करार हो सकते हैं।  

Read More

श्रीनगर। जम्मू एवं कश्मीर के अनंतनाग जिला में सोमवार रात आतंकवादियों ने एक और ट्रक चालक की गोली मारकर हत्या कर दी। यूरोपीय संघ (ईयू) का प्रतिनिधिमंडल आज कश्मीर का दौरा करने वाला है। चालक की पहचान रियासी निवासी नारायण दत्त के रूप में हुई। सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ के दौरान ट्रक ड्राइवर की हत्या में शामिल एक आतंकी को ढेर कर दिया है, वहीं 2 आतंकी मुठभेड़ के दौरान भागने में कामयाब हो गए हैं। सूत्रों ने बताया कि मारा गया आतंकी ट्रक ड्राइवर की हत्या में शामिल रहा है।  

Read More

श्रीनगर। यूरोपियन यूनियन के दो दर्जन से अधिक सांसद आज जम्मू-कश्मीर का दौरा करने के लिए होटल से बस में बैठकर दिल्ली एयरपोर्ट के लिए रवाना हो गया है। वे श्रीनगर जाएंगे। आपको बताते जाए कि 5 अगस्त को जम्मू-कश्मीर से धारा 370 को कमजोर करने के बाद किसी विदेशी दल का ये पहला कश्मीर घाटी दौरा है। इन सांसदों ने सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल से मुलाकात भी की थी। भारत में राजनीतिक दलों ने EU के इन सांसदों के कश्मीर दौरे का विरोध किया है।

Read More

मुंबई। महाराष्‍ट्र में मुख्यमंत्री की सीट को लेकर भाजपा और शिवसेना के बीच शह-मात का खेल शुरू हो गया है। महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव परिणाम के बाद से ही शिवसेना ढाई-ढाई साल के फॉर्मूले पर सरकार बनाने की बात पर अड़ी हुई है। भाजपा विधायकों के लिहाज से सबसे बड़ी पार्टी होने का हवाला देते हुए इस फॉर्मूले पर सहमत नहीं है। आपको बताते जाए कि कल भाजपा और शिवसेना ने अलग-अलग महाराष्ट्र के राज्यपाल से मुलाकात की थी।  

Read More

चंडीगढ़। कांग्रेस ने भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव को भारत रत्न देने की मांग रख दी है। यह माना जा रहा है कि यह मांग भाजपा के वीर सावरकर को भारत रत्न के वादे के खिलाफ पेश किया गया है। आनंदपुर साहिब से सांसद और कांग्रेस के प्रवक्ता मनीष तिवारी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव को भारत रत्न देने की मांग की है। साथ ही चंडीगढ़ एयरपोर्ट का नाम भगत सिंह के नाम पर करने का आग्रह किया है।  

Read More

नई दिल्ली। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने केन्द्र की भाजपा सरकार पर हमला बोला है। प्रियंका गांधी ने ट्वीट में लिखा है कि संसद से इंडिया गेट तक दिल्ली के सबसे मशहूर, खूबसूरत, ऐतिहासिक स्थान को “सुंदर” बनाने का एक गुजराती कंपनी को ठेका और सरकार का अनुमानित खर्चा = 12,450 करोड़ रुपए...उत्तर प्रदेश के गन्ना किसानों का बकाया = 7,000 करोड़ रुपए... बीजेपी सरकार होश खो रही है। कांग्रेस महासचिव वाड्रा ने आगे लिखा कि भाजपा सरकार किसान के पेट पर लात मारकर अपने मित्रों की जेब भरने में जुटी हुई है। जिस दिन देश का किसान जागेगा, उस दिन से सावधान....वह दिन आएगा। साभार-khaskhabar.com  

Read More

चंडीगढ़। विधानसभा चुनाव से ठीक पहले जेजेपी में शामिल होकर करनाल विधानसभा सीट से मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के खिलाफ चुनाव लड़ने वाले बीएसएफ के पूर्व जवान तेजबहादुर यादव ने वीडियो जारी कर हमला बोलते हुए कहा कि हरियाणा की जनता के साथ गद्दारी है। आपको विपक्ष में बैठना चाहिए था। जब बीजेपी निर्दलीय विधायकों के साथ सरकार बना रही थी, तब आप खुद गए और गठबंधन किया। उन्होंने कहा कि यह प्रदेश की जनता के साथ धोखा है। गठबंधन गलत है। बीएसएफ के बर्खास्त जवान ने वीडियो में आगे कहा कि जो बीजेपी है, वही जेजेपी है। जेजेपी , बीजेपी की बेटी है। पूर्व जवान तेजबहादुर ने कहा कि यह अब जनता के सामने आ चुका है। इसका मुझे पहले से ही अंदेशा था। उन्होंने कहा कि जब मैं चार दिन झांसी जेल में बंद रहा, तब पार्टी की ओर से कोई बयान तक नहीं आया था। तेज बहादुर ने आगे कहा कि जेजेपी और बीजेपी के साथ आने के अंदेशे के कारण ही करनाल सीट पर अपना चुनाव प्रचार भी नहीं किया। आपको बताते जाए कि तेज बहादुर करनाल सीट से जेजेपी के उम्मीदवार थे। साभार-khaskhabar.com  

Read More

दिवाली से एक दिन पहले कार्तिक कृष्ण चतुर्दशी को नरक चतुर्दशी के रूप में मनाया जाता है। आज नरक चुतर्दशी है। इसे छोटी दिवाली और रूप चतुर्दशी भी कहा जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इसे यम दीपावली भी कहते हैं क्योंकि इस दिन संध्या के समय यमराज के नाम से दीप जलाया जाता है। मान्यता है कि कार्तिक कृष्ण चतुर्दशी के दिन ब्रह्म मुहूर्त में तेल लगाकर स्नान करने से नरक से मुक्ति मिल जाती है। वहीं कुछ लोग इस दिन शाम के समय यमराज के नाम का दीप जलाते हैं। ऐसी मान्यता है कि इस दीप को जलाने से अकाल मृत्यु से मुक्ति मिल जाती है। यहां जानें नरक चतुर्दशी का महत्व... धार्मिक मान्यता के अनुसार, कार्तिक कृष्ण चतुर्दशी के दिन सुबह तेल लगाकर अपामार्ग की पत्तियां जल में डालकर स्नान करने से नरक से मुक्ति मिल जाती है। इस दिन विधि विधान पूजा करने से स्वर्ग मिलता है। धार्मिक कथाओं में बताया गया है कि इस दिन भगवान कृष्ण ने नरकासुर राक्षस का वध किया था। इस दिन लोग अपने घर के मुख्य द्वार के बाहर यम के नाम का चौमुखा दीपक जलाते हैं। इससे अकाल मृत्यु कभी नहीं आती है। इस दिन घर के सबसे बड़े सदस्य को एक बड़ा दीपक जलाना चाहिए। इस दीए को पूरे घर में घुमाकर घर से बाहर दूर रख आएं। घर के दूसरे सदस्य घर के अंदर ही रहें और इस दीपक को नहीं देखें। यम दीपक आज शाम– 05:42 से 06:59 पी एम तक जला सकते हैं। इसकी पूरी अविध 01 घण्टा 17 मिनट्स हैं। साभार-khaskhabar.com  

Read More

चंडीगढ़/नई दिल्ली। मनोहर लाल खट्‌टर आज राज्यपाल से मिलकर सरकार बनाने का दावा पेश करेंगे। आपको बताते जाए कि भारतीय जनता पार्टी (BJP) और जननायक जनता पार्टी (JJP) के बीच डील हाेने केे बाद आज मनोहर लाल खट्टर राज्यपाल सत्यदेव नारायण आर्य से मुलाकात करेंगे और सरकार बनाने का दावा पेश करेंगे।  

Read More

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More