BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

दिल्ली : तीस हजारी कोर्ट में भिड़े वकील और पुलिस, भडक़ी हिंसा, फूंकी कई गाडिय़ां

नई दिल्ली। राजधानी के तीस हजारी कोर्ट परिसर में शनिवार को दिल्ली पुलिस और वकीलों के बीच झड़प हो गई। रिपोर्टों के अनुसार पार्किंग विवाद को लेकर हंगामा हुआ। बात इतनी बढ़ गई कि पुलिस की कुछ गाडिय़ों को फूंक दिया गया। इस दौरान फायरिंग की भी खबरें सामने आ रही हैं। झड़प की चपेट में कवरेज के लिए पहुंचे कुछ पत्रकार भी आ गए।

उनसे हाथापाई हुई और पीट दिया गया। झड़प में एक वकील घायल हुआ है, जिसे सेंट स्टीफन हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया है। झगड़े के बाद परिसर में तनाव फैल गया। कुछ पुलिस अधिकारियों पर भी हमला किया गया। बताया जा रहा है कि कैदियों की एक गाड़ी को भी आग की भेंट चढ़ा दिया गया। मौके पर फायरब्रिगेड की गाडिय़ां पहुंच गई हैं। अतिरिक्त पुलिस बल ने व्यवस्थाएं संभाल रखी हैं।

बार एसोसिएशन के सदस्य जय बिसवाल ने बताया कि पुलिस वैन ने पार्किंग एरिया में वकील की गाड़ी को टक्कर मार दी। जब उसने विरोध किया तो 6 पुलिसकर्मियों ने उसे अंदर ले जाकर मारपीट की। लोगों ने यह घटना देखकर और पुलिस बुला ली। एसएचओ और स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन उन्हें अंदर नहीं जाने दिया गया। हमने हाईकोर्ट को यह जानकारी दी है। 6 जजों की टीम पहुंची, लेकिन उन्हें भी रोक दिया गया। जब जज लौटने लगे तो पुलिसकर्मियों ने गोलियां चलाना शुरू कर दिया।

 साभार-khaskhabar.com

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More