BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

नक्शे पर नेपाल को आपत्ति, भारत ने सही बताया, कहा-नहीं किया सीमा को संशोधित

नई दिल्ली। नेपाल ने हाल ही में भारत द्वारा जारी किए गए नवीनतम आधिकारिक नक्शे में कालापानी क्षेत्र के चित्रण पर कड़ी आपत्ति जताई है। जवाब में भारत ने गुरुवार को कहा कि मानचित्र में भारत के संप्रभु क्षेत्र का सटीक चित्रण है और पड़ोसी के साथ सीमा को संशोधित नहीं किया गया है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने यहां एक ब्रीफिंग में कहा, नए नक्शे में नेपाल के साथ हमारी सीमा को संशोधित नहीं किया गया है।

नेपाल के साथ सीमा परिसीमन अभ्यास मौजूदा तंत्र के तहत चल रहा है। उन्होंने कहा, हम अपने करीबी और मैत्रीपूर्ण द्विपक्षीय संबंधों के साथ बातचीत के माध्यम से समाधान खोजने के लिए अपनी प्रतिबद्धता को दोहराते हैं। भारतीय गृह मंत्रालय द्वारा हाल ही में भारत का राजनीतिक मानचित्र जारी किया था। इसमें कालापानी को भारतीय सीमाओं के अंदर दिखाया गया है, जिस पर नेपाल ने आपत्ति जताई है। जम्मू एवं कश्मीर और लद्दाख के नए केंद्र शासित प्रदेश बनने के बाद इस नक्शे को जारी किया गया है। नेपाल के विदेश मंत्रालय द्वारा जारी एक प्रेस बयान में कहा गया, नेपाल सरकार दृढ़ता से मानती है कि कालापानी नेपाल का हिस्सा है। बयान में कहा गया, नेपाल-भारत सीमा पर कोई भी एकतरफा कार्रवाई नेपाल सरकार के लिए अस्वीकार्य होगी।


 साभार-khaskhabar.com

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More