BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

MAHARASHTRA : भाजपा ने सरकार बनाने से किया इंकार, राउत फिर बोले-शिवसेना का ही होगा CM

मुंबई। महाराष्ट्र में सियासी घमासान थमने का नाम नहीं ले रहा है। लगातार बैठकों और कई तरह के समीकरण लगाने के बावजूद अभी तक इसका कोई हल नहीं निकला है। ऐसे में सरकार के गठन पर तलवार लटकी हुई है। इस बीच रविवार शाम भाजपा नेताओं ने बैठक के बाद राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी से मुलाकात की।

इसके बाद भाजपा नेता चंद्रकांत पाटिल ने कहा कि शिवसेना ने जनादेश का अपमान किया है। हम सरकार बनाने की स्थिति में नहीं हैं। शिवसेना सेना चाहे तो कांग्रेस और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के साथ सरकार बना सकती है। भाजपा और शिवसेना ने मिलकर चुनाव लड़ा था। जनता ने हमें जनादेश दिया, जो सरकार बनाने के लिए पर्याप्त था।

राज्यपाल ने शनिवार को सबसे बड़ी पार्टी होने के नाते हमें न्यौता दिया, लेकिन शिवसेना हमारे साथ सरकार बनाने की इच्छुक नहीं है। हम भी अकेले सरकार नहीं बना सकते। हमने राज्यपाल को यह जानकारी दे दी है। उधर, शिवसेना की बैठक भी जारी है। भाजपा के इस फैसले के बाद शिवसेना ने कहा कि पहले वह कहती थी कि मुख्यमंत्री उसी का होगा अब वह पीछे हट गई तो सरकार कौन बनाएगा। शिवसेना नेता संजय राउत ने कहा कि वो कहते थे सीएम हमारा होगा। हमने इसका स्वागत किया था। लेकिन मैं एक बात साफ कर देना चाहता हूं कि आज दोपहर शिवसेना सुप्रीमो उद्धव ठाकरे ने साफ कहा था कि आने वाले दिनों में सीएम शिवसेना का होगा। इसका मतलब साफ है कि हम किसी भी कीमत पर राज्य को शिवसेना का सीएम देंगे। कांग्रेस या एनसीपी से गठबंधन के सवाल पर राउत ने कहा कि हम अभी विचार करेंगे।

 साभार-khaskhabar.com

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More