BREAKING NEWS

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’ || लखनऊ : अखिलेश का दावा, SIR पर चुनाव आयोग में ही मतभेद, बताया- लोकतंत्र के लिए घातक || चेन्नई : राहुल गांधी अगले महीने तमिलनाडु में कर सकते हैं 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम || उत्तर प्रदेश : गोंडा में मुठभेड़ के बाद तीन गौतस्कर गिरफ्तार, बहराइच में शातिर अपराधी पुलिस की गोली लगने से घायल

जयपुर। प्रदेश में धनतेरस पर खान विभाग द्वारा ऎतिहासिक कार्यवाही करते हुए 200 खनिज भण्डारण पर एक साथ कार्यवाही करते हुए 201 करोड रुपये की अनियमितताए पकड़ते हुए कार्यवाही की गई।  

Read More

नई दिल्ली। कांग्रेस ने हरियाणा और महाराष्ट्र विधानसभा के नतीजों को उत्साहजनक करार दिया है और कहा कि सरकार द्वारा विपक्ष की आवाज को दबाने के प्रयास पर अब लोग सवाल उठा रहे हैं। पार्टी मुख्यालय में संवाददाताओं से बातचीत करते हुए कांग्रेस के महासचिव के.सी. वेणुगोपाल ने कहा, यह कांग्रेस और देश के लिए उत्साहजनक नतीजे हैं।  

Read More

चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने केंद्र सरकार द्वारा गेहूँ के न्यूनतम समर्थन मूल्य में किए 85 रुपए प्रति क्विंटल की मामूली वृद्धि को अपर्याप्त बताते हुए रद्द कर दिया। उन्होंने कहा कि इस मामूली वृद्धि से खेती लागतों की कीमतों में हुई वृद्धि की भरपाई भी नहीं होगी।  

Read More

जयपुर। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि प्रदेश में सभी सहकारी संस्थाओं एवं कृषि मंडी समितियों के चुनाव समय पर कराये जाएं। उन्होंने कहा कि इससे लोकतांत्रिक विकेन्द्रीकरण की भावना को और मजबूती मिलेगी। उन्होंने निर्देश दिए कि इसके लिए यदि नियमों या अधिनियम में बदलाव अथवा संशोधन की आवश्यकता हो तो किया जाए। गहलोत बुधवार को मुख्यमंत्री कार्यालय में सहकारिता एवं कृषि से संबंधित विषयों पर समीक्षा बैठक को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान मुख्यमंत्री ने रबी सीजन के लिए फसली ऋण वितरण, समर्थन मूल्य पर मूंग, उड़द, सोयाबीन एवं मूंगफली की खरीद, फसल बीमा योजना आदि की भी समीक्षा की। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार किसानों के लिए पूरी तरह संवेदनशील है और उनके हित के लिए धन की कमी नहीं आने दी जाएगी। 25 हजार सहकारी संस्थाओं और 144 मंडियों के समय पर हो सकेंगे चुनाव मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में ग्राम सेवा सहकारी समितियों, दुग्ध उत्पादक सहकारी समितियों, क्रय विक्रय सहकारी समितियों, सहकारी उपभोक्ता भंडारों, राजफैड, कॉनफैड, सीसीबी, शीर्ष सहकारी संस्थाओं एवं मंडियों के समय पर चुनाव नहीं होने से इन संस्थाओं में जनभागीदारी कम होती है। सरकार के इस निर्णय से प्रदेश की लगभग 25 हजार सहकारी संस्थाओं और 144 कृषि मंडियों में समयबद्ध रूप से चुनाव हो सकेंगे। मुख्यमंत्री के निर्देश पर सहकारिता विभाग ने सहकारी संस्थाओं के चुनाव के लिए राज्य सहकारी निर्वाचन प्राधिकरण में निर्वाचन प्राधिकारी की नियुक्ति कर दी है। ग्राम सेवा सहकारी समितियों पर उपलब्ध हो कृषि आदान गहलोत ने रबी सीजन के लिए खाद-बीज की उपलब्धता की समीक्षा करते हुए निर्देश दिए कि किसानों को कृषि आदान की उपलब्धता में कोई परेशानी नहीं आने दी जाए। उन्होंने कहा कि राज्य की ग्राम सेवा सहकारी समितियों पर कृषि आदान-खाद, बीज एवं कीटनाशक की उपलब्धता सुनिश्चित करें। उन्होंने इसके लिए जिला स्तर पर मॉनीटरिंग के भी निर्देश दिए। किसानों के लिए धन की कमी नहीं आने देंगे मुख्यमंत्री ने कहा कि किसानों को रबी सीजन के लिए सहकारी फसली ऋण वितरण के लिए धन की कमी नहीं आने दी जाएगी। किसानों के लिए पर्याप्त मात्रा में बजट का प्रावधान है। उन्होंने निर्देश दिए कि कोई भी पात्र किसान फसली ऋण से वंचित नहीं हो। साथ ही अधिक से अधिक नए किसानों को फसली ऋण से जोड़ा जाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि राष्ट्रीयकृत बैंकों से भी किसानों को सुगमता से ऋण मिल सके, इसके लिए प्रयास किए जाएं। किसानों को फसल बेचने में तकलीफ न आने दें गहलोत ने कहा कि फसल बीमा योजना का लाभ किसानों को समय पर मिले इसके लिए कृषि विपणन बोर्ड सभी पहलुओं पर विचार कर स्थाई व्यवस्था सुनिश्चित करे। उन्होंने कहा कि न्यूनतम समर्थन मूल्य पर होने वाली मूंग, उड़द, सोयाबीन तथा मूंगफली की खरीद के लिए पर्याप्त मात्रा में बारदाने की उपलब्धता रखें। साथ ही उपज के भंडारण की भी पहले से ही पुख्ता व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। जिससे कि किसानों को कोई तकलीफ न आए। मुख्यमंत्री ने फसलों के भावी दामों के आंकलन के लिए मार्केट इंटेलीजेंस प्रणाली विकसित करने के भी निर्देश दिए। इससे किसान बुआई से पूर्व ही सही फसल का चयन कर सकेंगे। साभार-khaskhabar.com

Read More

शिमला । आधुनिकतावाद की इस दौड़ के बीच शिक्षा, विशेषकर वैज्ञानिक शिक्षा को युवाओं के सम्पूर्ण विकास के लिए विशेष प्राथमिकता देने की आवश्यकता है। यह बात मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने यहां सरस्वती विद्या मन्दिर, विकासनगर में हिमाचल शिक्षा समिति द्वारा आयोजित राज्य स्तरीय ज्ञान-विज्ञान मेले की अध्यक्षता करते हुए कही।    

Read More

लखनऊ। उत्तर प्रदेश पुलिस की विशेष जांच टीम (एसआईटी) हिंदूवादी नेता कमलेश तिवारी के कातिलों के और करीब पहुंच गई है। अन्य एजेंसियों के साथ काम कर रही स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने एक इनोवा कार जब्त की है। कमलेश के कातिलों ने लखीमपुर में पलिया से शाहजहांपुर तक जाने के लिए इसे बुक किया था।  

Read More

नई दिल्ली। दिल्ली में सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी (आप) ने मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) से मौजूदा 200 यूनिट मुफ्त बिजली योजना पर अपना रुख स्पष्ट करने के लिए कहा है। आप ने भाजपा को यह कहते हुए अपना रुख स्पष्ट करने को कहा कि वह दिल्ली के नागरिकों को 200 यूनिट तक मुफ्त बिजली प्रदान करने वाली योजना को वापस ले लेगी।  

Read More

नई दिल्ली। सोशल मीडिया के दुरुपयोग को रोकने के लिए हाईकोर्ट में दाखिल की गई सभी याचिकाओं को सुप्रीम कोर्ट ने ट्रांसफर कर दिया है। अब इन पर सुप्रीम कोर्ट में ही सुनवाई होगी। फेसबुक, ट्विटर और वाट्सएप जैसी सोशल मीडिया कंपनियों की ट्रांसफर याचिकाओं को कोर्ट ने मंजूर कर लिया। सुप्रीम कोर्ट अगले साल जनवरी के आखिरी हफ्ते में मामले पर सुनवाई करेगा।  

Read More

जयपुर। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने राज्य सरकार की विभिन्न विभागों की नागरिक सेवाओं को जल्द से जल्द ऑनलाइन उपलब्ध करवाने के लिए सख्त निर्देश दिए हैं। 

Read More

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के लखनऊ में हिंदू महासभा के नेता कमलेश तिवारी की हुई हत्या के तार नागपुर से जुड़ रहे हैं। शनिवार को महाराष्ट्र एटीएस ने नागपुर से एक शख्स को हिरासत में लिया है। फिलहाल उस शख्स से पूछताछ की जा रही है। कमलेश तिवारी की हत्या के बाद शनिवार शाम को सीतापुर में उनका अंतिम संस्कार किया गया। शव के अंतिम संस्कार के लिए परिवारवालों को मनाने में अफसरों के पसीने छूट गए। इससे पहले रविवार को परिवार की मुलाकात योगी आदित्यनाथ से कराने समेत नौ मांगों के सहमति पत्र पर हस्ताक्षर किए। इसके बाद परिवार अंतिम संस्कार करने के लिए राजी हुआ।  

Read More

हरिद्वार (उत्तराखंड)। फायरब्रांड हिंदू नेता साध्वी प्राची ने लखनऊ में हिंदू नेता कमलेश तिवारी की मौत के बाद अपनी जान को भी खतरे में बताया है। उन्होंने कहा कि तिवारी को जिहादियों (इस्लामिक आतंकवादियों) ने मारा।  

Read More

जयपुर । भाजपा के राज्यसभा सांसद और राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ. सुधांशु त्रिवेदी ने माना है कि भारत भी विश्वव्यापी मंदी की चपेट में है।   

Read More

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More