BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

पंचकूला । हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि हमारे लिए देश पहले है, बाकी सब बाद में है। देश की एकता व अखंडता हमारे लिए सर्वोपरि है। मुख्यमंत्री सरदार वल्लभ भाई पटेल की 144वीं जयंती के अवसर पर सैक्टर-5 स्थित परेड ग्राउंड में आयोजित राज्यस्तरीय रन फाॅर यूनिटी कार्यक्रम में प्रतिभागियों को संबोधित कर रहे थे।  

Read More

शिमला । मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने धर्मशाला में 7 और 8 नवम्बर, 2019 को आयोजित होने वाली ग्लोबल इन्वेस्टर्स मीट-2019 की आगामी तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए आज यहां बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा कि निवेशकों से व्यक्तिगत संपर्क सुनिश्चित करने पर ध्यान दिया जाना चाहिए ताकि जिन समझौता ज्ञापनों पर हस्ताक्षर किए जाएं उन्हें जल्द से जल्द कार्यरूप रूप दिया जा सके। उन्होंने सभी विभागों को समझौता ज्ञापन की प्रगति में तेजी लाने के लिए सक्रिय दृष्टिकोण अपनाने के भी निर्देश दिए।  

Read More

मुंबई। शिवसेना और भाजपा के बीच महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री पद को लेकर तनाव बना हुआ है। बुधवार को विधायक दल का नेता देवेन्द्र फडनवीस काे चुना लिया गया है।

Read More

लखनऊ। हिन्दू समाज पार्टी के अध्यक्ष पद कमलेश तिवारी की पत्नी किरण तिवारी ने संभाल ली है। आपको बताते जाए कि हिन्दू समाज पार्टी के अध्यक्ष कमलेश तिवारी की हत्या 18 अक्टूबर को लखनऊ में कर दी थी। इसके बाद किरण तिवारी ने अपने पति की जिम्मेदारी संभाल ली है। आपको बताते जाए कि कमलेश तिवारी लखनऊ में थे। इसी दौरान उनसे मिलने का बहाना बनाकर अशफाक और मोइनुद्दीन कमलेश तिवारी के घर पहुंचे और चाकू मारकर बेरहमी से उनकी हत्या कर दी।  

Read More

चेन्नई। तमिलनाडु के तिरुचिरापल्ली जिले के एक गांव में 30 फुट गहरे बोरवेल में गिरे दो साल के बच्चे को बचाने के लिए शनिवार को भी प्रयास जारी हैं। बच्चा शुक्रवार शाम करीब 5:30 बजे बोरवेल में गिर गया था, जिसके बाद रात में वह ट्यूब से भी नीचे गिरकर 70 फुट पर जाकर अटक गया। एक टीवी चैनल से बात करते हुए तमिलनाडु के स्वास्थ्य मंत्री सी. विजया बास्कर ने शनिवार सुबह कहा कि बोरवेल में ऑक्सीजन की आपूर्ति हो रही है। उन्होंने बताया कि लड़का जीवित है और मौके पर मौजूद अधिकारी उसे रोते हुए सुन पा रहे हैं।  

Read More

जयपुर। प्रदेश में धनतेरस पर खान विभाग द्वारा ऎतिहासिक कार्यवाही करते हुए 200 खनिज भण्डारण पर एक साथ कार्यवाही करते हुए 201 करोड रुपये की अनियमितताए पकड़ते हुए कार्यवाही की गई।  

Read More

नई दिल्ली। कांग्रेस ने हरियाणा और महाराष्ट्र विधानसभा के नतीजों को उत्साहजनक करार दिया है और कहा कि सरकार द्वारा विपक्ष की आवाज को दबाने के प्रयास पर अब लोग सवाल उठा रहे हैं। पार्टी मुख्यालय में संवाददाताओं से बातचीत करते हुए कांग्रेस के महासचिव के.सी. वेणुगोपाल ने कहा, यह कांग्रेस और देश के लिए उत्साहजनक नतीजे हैं।  

Read More

चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने केंद्र सरकार द्वारा गेहूँ के न्यूनतम समर्थन मूल्य में किए 85 रुपए प्रति क्विंटल की मामूली वृद्धि को अपर्याप्त बताते हुए रद्द कर दिया। उन्होंने कहा कि इस मामूली वृद्धि से खेती लागतों की कीमतों में हुई वृद्धि की भरपाई भी नहीं होगी।  

Read More

जयपुर। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि प्रदेश में सभी सहकारी संस्थाओं एवं कृषि मंडी समितियों के चुनाव समय पर कराये जाएं। उन्होंने कहा कि इससे लोकतांत्रिक विकेन्द्रीकरण की भावना को और मजबूती मिलेगी। उन्होंने निर्देश दिए कि इसके लिए यदि नियमों या अधिनियम में बदलाव अथवा संशोधन की आवश्यकता हो तो किया जाए। गहलोत बुधवार को मुख्यमंत्री कार्यालय में सहकारिता एवं कृषि से संबंधित विषयों पर समीक्षा बैठक को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान मुख्यमंत्री ने रबी सीजन के लिए फसली ऋण वितरण, समर्थन मूल्य पर मूंग, उड़द, सोयाबीन एवं मूंगफली की खरीद, फसल बीमा योजना आदि की भी समीक्षा की। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार किसानों के लिए पूरी तरह संवेदनशील है और उनके हित के लिए धन की कमी नहीं आने दी जाएगी। 25 हजार सहकारी संस्थाओं और 144 मंडियों के समय पर हो सकेंगे चुनाव मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में ग्राम सेवा सहकारी समितियों, दुग्ध उत्पादक सहकारी समितियों, क्रय विक्रय सहकारी समितियों, सहकारी उपभोक्ता भंडारों, राजफैड, कॉनफैड, सीसीबी, शीर्ष सहकारी संस्थाओं एवं मंडियों के समय पर चुनाव नहीं होने से इन संस्थाओं में जनभागीदारी कम होती है। सरकार के इस निर्णय से प्रदेश की लगभग 25 हजार सहकारी संस्थाओं और 144 कृषि मंडियों में समयबद्ध रूप से चुनाव हो सकेंगे। मुख्यमंत्री के निर्देश पर सहकारिता विभाग ने सहकारी संस्थाओं के चुनाव के लिए राज्य सहकारी निर्वाचन प्राधिकरण में निर्वाचन प्राधिकारी की नियुक्ति कर दी है। ग्राम सेवा सहकारी समितियों पर उपलब्ध हो कृषि आदान गहलोत ने रबी सीजन के लिए खाद-बीज की उपलब्धता की समीक्षा करते हुए निर्देश दिए कि किसानों को कृषि आदान की उपलब्धता में कोई परेशानी नहीं आने दी जाए। उन्होंने कहा कि राज्य की ग्राम सेवा सहकारी समितियों पर कृषि आदान-खाद, बीज एवं कीटनाशक की उपलब्धता सुनिश्चित करें। उन्होंने इसके लिए जिला स्तर पर मॉनीटरिंग के भी निर्देश दिए। किसानों के लिए धन की कमी नहीं आने देंगे मुख्यमंत्री ने कहा कि किसानों को रबी सीजन के लिए सहकारी फसली ऋण वितरण के लिए धन की कमी नहीं आने दी जाएगी। किसानों के लिए पर्याप्त मात्रा में बजट का प्रावधान है। उन्होंने निर्देश दिए कि कोई भी पात्र किसान फसली ऋण से वंचित नहीं हो। साथ ही अधिक से अधिक नए किसानों को फसली ऋण से जोड़ा जाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि राष्ट्रीयकृत बैंकों से भी किसानों को सुगमता से ऋण मिल सके, इसके लिए प्रयास किए जाएं। किसानों को फसल बेचने में तकलीफ न आने दें गहलोत ने कहा कि फसल बीमा योजना का लाभ किसानों को समय पर मिले इसके लिए कृषि विपणन बोर्ड सभी पहलुओं पर विचार कर स्थाई व्यवस्था सुनिश्चित करे। उन्होंने कहा कि न्यूनतम समर्थन मूल्य पर होने वाली मूंग, उड़द, सोयाबीन तथा मूंगफली की खरीद के लिए पर्याप्त मात्रा में बारदाने की उपलब्धता रखें। साथ ही उपज के भंडारण की भी पहले से ही पुख्ता व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। जिससे कि किसानों को कोई तकलीफ न आए। मुख्यमंत्री ने फसलों के भावी दामों के आंकलन के लिए मार्केट इंटेलीजेंस प्रणाली विकसित करने के भी निर्देश दिए। इससे किसान बुआई से पूर्व ही सही फसल का चयन कर सकेंगे। साभार-khaskhabar.com

Read More

शिमला । आधुनिकतावाद की इस दौड़ के बीच शिक्षा, विशेषकर वैज्ञानिक शिक्षा को युवाओं के सम्पूर्ण विकास के लिए विशेष प्राथमिकता देने की आवश्यकता है। यह बात मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने यहां सरस्वती विद्या मन्दिर, विकासनगर में हिमाचल शिक्षा समिति द्वारा आयोजित राज्य स्तरीय ज्ञान-विज्ञान मेले की अध्यक्षता करते हुए कही।    

Read More

लखनऊ। उत्तर प्रदेश पुलिस की विशेष जांच टीम (एसआईटी) हिंदूवादी नेता कमलेश तिवारी के कातिलों के और करीब पहुंच गई है। अन्य एजेंसियों के साथ काम कर रही स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने एक इनोवा कार जब्त की है। कमलेश के कातिलों ने लखीमपुर में पलिया से शाहजहांपुर तक जाने के लिए इसे बुक किया था।  

Read More

नई दिल्ली। दिल्ली में सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी (आप) ने मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) से मौजूदा 200 यूनिट मुफ्त बिजली योजना पर अपना रुख स्पष्ट करने के लिए कहा है। आप ने भाजपा को यह कहते हुए अपना रुख स्पष्ट करने को कहा कि वह दिल्ली के नागरिकों को 200 यूनिट तक मुफ्त बिजली प्रदान करने वाली योजना को वापस ले लेगी।  

Read More

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More