BREAKING NEWS

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’ || लखनऊ : अखिलेश का दावा, SIR पर चुनाव आयोग में ही मतभेद, बताया- लोकतंत्र के लिए घातक || चेन्नई : राहुल गांधी अगले महीने तमिलनाडु में कर सकते हैं 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम || उत्तर प्रदेश : गोंडा में मुठभेड़ के बाद तीन गौतस्कर गिरफ्तार, बहराइच में शातिर अपराधी पुलिस की गोली लगने से घायल

मनमोहन सिंह के नेतृत्व में करतारपुर गलियारे से पाकिस्तान पहुंचा पहला सिख जत्था

चंडीगढ़/करतारपुर। पाकिस्तान के ऐतिहासिक दरबार साहिब गुरुद्वारे तक जाने वाले करतारपुर गलियारे के जरिए भारतीय श्रद्धालुओं का पहला जत्था करतारपुर पहुंच चुका है। इस जत्थे का नेतृत्व पूर्व भारतीय प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह कर रहे हैं जिन्होंने उम्मीद जताई की यह गलियारा भारत और पाकिस्तान के रिश्तों में बेहतरी आएगी। मनमोहन सिंह को करतारपुर गलियारे के उद्घाटन समारोह के लिए पाकिस्तान सरकार ने विशेष निमंत्रण भेजा था। उनके नेतृत्व में गए जत्थे में पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह भी शामिल हैं।

जीरो लाइन पर पाकिस्तान के टीवी चैनल पीटीवी से बातचीत में मनमोहन सिंह ने गलियारे को खोले जाने को एक बड़ी बात बताते हुए कहा कि मुझे पूरी उम्मीद है कि इस गलियारे के खुलने से भारत और पाकिस्तान के रिश्तों में उल्लेखनीय सुधार होगा। अमरिंदर सिंह ने कहा कि सभी खुश हैं। सिख समुदाय की बीते 70 सालों से मांग रही है कि पाकिस्तान स्थित उसके धर्मस्थलों तक समुदाय के सदस्यों को जाने दिया जाए। उन्होंने कहा कि यह शुरुआत है। उम्मीद है कि यह प्रक्रिया जारी रहेगी और कई अन्य गुरुद्वारों के लिए भी इजाजत मिलेगी।

करतारपुर गलियारा पाकिस्तान के नारोवाल जिले में स्थित है। इसकी शुरुआत के मौके पर पाकिस्तान सरकार ने जिले के सभी स्कूलों में छुट्टी का ऐलान किया है।
 साभार-khaskhabar.com

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More