BREAKING NEWS

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’ || लखनऊ : अखिलेश का दावा, SIR पर चुनाव आयोग में ही मतभेद, बताया- लोकतंत्र के लिए घातक || चेन्नई : राहुल गांधी अगले महीने तमिलनाडु में कर सकते हैं 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम || उत्तर प्रदेश : गोंडा में मुठभेड़ के बाद तीन गौतस्कर गिरफ्तार, बहराइच में शातिर अपराधी पुलिस की गोली लगने से घायल

केंद्र सरकार पर 7 हजार करोड़ की धनराशि जारी नहीं करने का आरोप

जयपुर । मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने आरोप लगाया है कि केंद्र सरकार की तरफ से 7 हजार करोड़ रुपये की धनराशि जारी नहीं होने की वजह से प्रदेश के विकास कार्य प्रभावित हो रहे है ।

यहां सीतापुरा में आईआईजीजे के हॉस्टल के उदघाटन के बाद मुख्यमंत्री ने कहा कि देश में जीएसटी ढंग से लागू नहीं हो सका है, इस वजह से टैक्स कलेक्शन सही नहीं हो पा रहा है। उन्होंने कहा कि राजस्व का नुकसान केंद्र सरकार को भी हो रहा है।
सीएम ने आरोप लगाया कि बिना किसी फुलप्रुफ सिस्टम के जीएसटी लागू कर दिया और कई टैक्स स्लैब बना दी। इसका परिणाम यह है कि आज भी जीएसटी काउन्सिल को बार-बार टैक्स स्लैब में बदलाव करना पड़ रहा है और इससे व्यापारी वर्ग दुखी है।गहलोत ने कहा कि देशभर में जीएसटी संग्रहण में कमी आई है। राज्यों पर भी इसका प्रतिकूल असर पड़ रहा है। राजस्थान के हिस्से के स्टेट ग्रांट की राशि मिलाकर 7 हजार करोड़ रूपये केन्द्र से नहीं मिल पाए हैं, जिससे विकास कार्य बाधित हो रहे हैं।
वहीं मुझे अभी अन्य राज्यों के आंकड़े पता नहीं है, किस राज्य को कितना भुगतान केंद्र सरकार को करना है। लेकिन अगर मुझे यह पता लगा कि राज्यों को पार्टी लाइन से जोड़कर भुगतान किया जा रहा है, तो राजनीतिक आरोप लगाने का विकल्प मेरे पास अभी है।
उन्होंने कहा कि देश में अभी मंदी का माहौल है नाजुक स्थिति से देश गुजर रहा है। एक्सोर्ट कम हो गया है, लाखों नौकरिया जा चुकी है। कौन सा उद्योग ऐसा है, जो इस वक्त फल-फूल रहा है। मुख्यमंत्री ने चुटकी लेते हुए कहा सिर्फ मिठाईवालों का धंधा फल फूल रहा है। दीवाली पर खूब मिठाईवालों की बिक्री हुई।

 साभार-khaskhabar.com

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More