BREAKING NEWS

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’ || लखनऊ : अखिलेश का दावा, SIR पर चुनाव आयोग में ही मतभेद, बताया- लोकतंत्र के लिए घातक || चेन्नई : राहुल गांधी अगले महीने तमिलनाडु में कर सकते हैं 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम || उत्तर प्रदेश : गोंडा में मुठभेड़ के बाद तीन गौतस्कर गिरफ्तार, बहराइच में शातिर अपराधी पुलिस की गोली लगने से घायल

भावी उद्यमियों की सुविधा के लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे - मुख्यमंत्री

शिमला । मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने धर्मशाला में 7 और 8 नवम्बर, 2019 को आयोजित होने वाली ग्लोबल इन्वेस्टर्स मीट-2019 की आगामी तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए आज यहां बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा कि निवेशकों से व्यक्तिगत संपर्क सुनिश्चित करने पर ध्यान दिया जाना चाहिए ताकि जिन समझौता ज्ञापनों पर हस्ताक्षर किए जाएं उन्हें जल्द से जल्द कार्यरूप रूप दिया जा सके। उन्होंने सभी विभागों को समझौता ज्ञापन की प्रगति में तेजी लाने के लिए सक्रिय दृष्टिकोण अपनाने के भी निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हिमाचल प्रदेश सरकार अभी तक विभिन्न क्षेत्रों में 566 समझौता ज्ञापनों पर हस्ताक्षर कर चुकी है, जिनमें 81319 करोड़ रुपये के निवेश क्षमता है और लगभग डेढ़ लाख लोगों को विभिन्न क्षेत्रों में रोज़गार उपलब्ध होगा। उन्होंने कहा कि अधिकांश समझौता ज्ञापन उद्योग, पर्यटन और आवास क्षेत्रों में हस्ताक्षर किए गए जो न केवल राज्य के युवाओं को रोजगार के अवसर प्रदान करेंगे, बल्कि उन्हें स्वरोजगार के उपक्रम को अपनाने के लिए भी प्रोत्साहित करेंगे।

जय राम ठाकुर ने सभी विभागों को भावी उद्यमियों की सुविधा के लिए सभी प्रयास करने को कहा ताकि अधिकतम निवेश आकर्षित किए जा सकें। उन्होंने उद्यमियों को राज्य सरकार द्वारा निवेशकों को दी जा रही सुविधाओं और प्रोत्साहन के बारे में सूचित करने के भी निर्देश दिए।

बैठक में यह निर्णय लिया गया कि पर्यटन, आवास और उद्योग क्षेत्रों में मुख्यमंत्री के साथ बी 2 जी की बैठक आयोजित की जाएगी, ताकि इन मेगा क्षेत्रों के उद्यमियों के साथ सीधा संवाद हो सके।

बैठक में स्थानीय उद्यमियों को आमंत्रित करने और उनकी विदेशी प्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजित करने का निर्णय लिया गया, ताकि स्थानीय निवेशक भी लाभान्वित हो सकें।

मुख्य सचिव डाॅ. श्रीकांत बाल्दी ने बैठक की कार्यवाही का संचालन किया और मुख्यमंत्री को आश्वस्त किया कि ग्लोबल इन्वेस्टर्स मीट की सफलता के लिए सतत प्रयास किए जा रहे हैं।

बैठक में ग्लोबल इन्वेस्टर्ज मीट की तैयारी के लिए एक प्रस्तुति भी दिखाई गई।

 साभार-khaskhabar.com

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More