BREAKING NEWS

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’ || लखनऊ : अखिलेश का दावा, SIR पर चुनाव आयोग में ही मतभेद, बताया- लोकतंत्र के लिए घातक || चेन्नई : राहुल गांधी अगले महीने तमिलनाडु में कर सकते हैं 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम || उत्तर प्रदेश : गोंडा में मुठभेड़ के बाद तीन गौतस्कर गिरफ्तार, बहराइच में शातिर अपराधी पुलिस की गोली लगने से घायल

तमिलनाडु में बोरवेल में गिरा 2 साल का बच्चा, बचाने का प्रयास जारी

चेन्नई। तमिलनाडु के तिरुचिरापल्ली जिले के एक गांव में 30 फुट गहरे बोरवेल में गिरे दो साल के बच्चे को बचाने के लिए शनिवार को भी प्रयास जारी हैं। बच्चा शुक्रवार शाम करीब 5:30 बजे बोरवेल में गिर गया था, जिसके बाद रात में वह ट्यूब से भी नीचे गिरकर 70 फुट पर जाकर अटक गया। एक टीवी चैनल से बात करते हुए तमिलनाडु के स्वास्थ्य मंत्री सी. विजया बास्कर ने शनिवार सुबह कहा कि बोरवेल में ऑक्सीजन की आपूर्ति हो रही है। उन्होंने बताया कि लड़का जीवित है और मौके पर मौजूद अधिकारी उसे रोते हुए सुन पा रहे हैं।

दमकल विभाग और अन्य लोग शुक्रवार शाम से ही बचाव के प्रयास कर रहे हैं। शुरुआत में बच्चे तक पहुंचने के लिए बोरवेल के पास गड्ढा खोदने के लिए मशीनों को काम पर लगाया गया, लेकिन इलाका चट्टानी होने के कारण इसे बीच में ही रोक दिया गया। इसे तोड़ने के प्रयास से कंपन पैदा होती है, जो बोरवेल के अंदर मिट्टी को धकेल सकती है, जिससे बच्चा और अधिक गहराई में पहुंच सकता है। बाद में बचाव दल ने एक विशेष उपकरण 'बोरवेल रोबोट' का इस्तेमाल किया, लेकिन वह भी सफल नहीं रहा।


साभार-khaskhabar.com

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More