BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

कांग्रेस ने विधानसभा चुनाव के नतीजे बताए उत्साहजनक, दल-बदलुओं पर साधा निशाना

नई दिल्ली। कांग्रेस ने हरियाणा और महाराष्ट्र विधानसभा के नतीजों को उत्साहजनक करार दिया है और कहा कि सरकार द्वारा विपक्ष की आवाज को दबाने के प्रयास पर अब लोग सवाल उठा रहे हैं। पार्टी मुख्यालय में संवाददाताओं से बातचीत करते हुए कांग्रेस के महासचिव के.सी. वेणुगोपाल ने कहा, यह कांग्रेस और देश के लिए उत्साहजनक नतीजे हैं।

उन्होंने कहा, अगर सरकार विपक्ष की आवाज को दबाने की कोशिश कर रही है, तो इस पर लोगों द्वारा सवाल पूछा जाना चाहिए और यही महाराष्ट्र और हरियाणा में हुआ है। दल-बदलुओं पर निशाना साधते हुए वेणुगोपाल ने कहा, उपचुनाव में भी हम गुजरात की चार सीटों में से तीन पर जीत दर्ज कर रहे हैं।

जो कांग्रेस छोडक़र गए थे, वे अब भुगत रहे हैं। वेणुगोपाल अप्रत्यक्ष रूप से ठाकोर समुदाय के नेता व पूर्व विधायक अल्पेश ठाकोर पर निशाना साध रहे थे, जिन्होंने गुजरात में कुछ अन्य विधायकों के साथ कांग्रेस का साथ छोड़ दिया था और भाजपा में शामिल हो गए थे। वेणुगोपाल ने कहा कि कांग्रेस, भाजपा की तरह नहीं है। उन्होंने कहा, हम लोगों के फैसले को देख रहे हैं, हम अंतिम नतीजे को देखेंगे और निश्चित ही पार्टी निर्णय लेगी। कर्नाटक के पूर्व मंत्री और वरिष्ठ नेता डी.के. शिवकुमार की राज्य के उपचुनावों में भूमिका के बारे में पूछे जाने पर वेणुगोपाल ने कहा, उनकी सेवा से कर्नाटक में कांग्रेस को बहुत फायदा हुआ है क्योंकि वे राज्य के बहुत बड़े नेता हैं।

उन्होंने कहा, उनकी उपस्थिति निश्चित ही कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन करेगी और कांग्रेस को चुनावों में जीत दर्ज करने में मदद करेगी। बुधवार रात को तिहाड़ जेल से रिहा होने के बाद शिवकुमार, वेणुगोपाल से मुलाकात करने पार्टी मुख्यालय आए थे। वे अपने भाई और सांसद डी.के. सुरेश के साथ कनार्टक के पार्टी प्रभारी भी हैं।
साभार-khaskhabar.com

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More