बागपत । उत्तर प्रदेश के बागपत जिले में रेलवे पटरियों के पास एक तेंदुए का शव मिला है। अधिकारियों को संदेह है कि तेंदुआ ट्रेन से टकराया होगा। पिछले एक महीने में इस क्षेत्र में तेंदुए की मौत की यह तीसरी घटना है।
Read MoreBREAKING NEWS
BREAKING NEWS
बागपत । उत्तर प्रदेश के बागपत जिले में रेलवे पटरियों के पास एक तेंदुए का शव मिला है। अधिकारियों को संदेह है कि तेंदुआ ट्रेन से टकराया होगा। पिछले एक महीने में इस क्षेत्र में तेंदुए की मौत की यह तीसरी घटना है।
Read More
चंडीगढ़ । हरियाणा सरकार ने शुक्रवार को पंचकूला जिले के उन दो पोल्ट्री फॉर्मो के एक किमी के दायरे के क्षेत्र को संक्रमिक क्षेत्र घोषित किया है, जहां पक्षी एविएन इंफ्लूएंजा (एच5एन8) से संक्रमित पाए गए हैं। साथ ही इस क्षेत्र के 166,128 पक्षियों को मारने की घोषणा की है। राज्य के पशुपालन मंत्री जेपी दलाल ने यह जानकारी दी। राज्य ने इन क्षेत्रों से पोल्ट्री सामानों की आवाजाही को प्रतिबंधित कर दिया गया है।
Read More
लखनऊ । कृषि कानूनों के विरोध में दिल्ली की सीमाओं पर प्रदर्शन कर रहे किसानों और केन्द्र सरकार के बीच बातचीत का आठवां दौर भी बेनतीजा रहा। इन सबके बीच बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने एक बार फिर नए कृषि कानूनों को वापस लेने की मांग उठाई है।
Read More
नई दिल्ली। भारत में पिछले 24 घंटों में कोरोनावायरस के 18,222 नए मामले सामने आए हैं और 228 मौतें हुई है, इसके साथ ही देश में इस बीमारी के कुल मामलों की संख्या बढ़कर 1,04,31,639 हो गई, जबकि अब तक 1,50,798 लोगों की मौत हो चुकी है। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने यह जानकारी दी।
Read More
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा महाराष्ट्र के भंडारा ज़िला अस्पताल में लगी आग दुर्घटना बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है। मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिवारों के साथ हैं। भगवान उन्हें इस अपूरणीय क्षति को सहन करने की शक्ति दे। साभार-khaskhabar.com
Read More
लखनऊ । उत्तर प्रदेश के राजधानी लखनऊ में बुधवार रात आजमगढ़ के पूर्व विधायक सीपू सिंह हत्याकांड के गवाह और मऊ के गोहना मोहम्दाबाद के पूर्व ब्लॉक प्रमुख अजीत सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस आयुक्त डी.के. ठाकुर के अनुसार बुधवार रात उदयपुर टावर के पास अजीत सिंह अपने एक सहयोगी के साथ खड़ा था उसी दौरान बाइक सवार तीन बदमाश वहां पहुंचे जिन्होंने अजीत सिंह को देखते ही गोलियां बरसानी शुरू कर दी। करीब 30 राउंड गोली चली जिसमे अजीत सिंह की जान चली गई। उनका सहयोगी मोहर सिंह घायल है और खतरे से बाहर है। मामले में पुलिस गहनता से जांच कर रही है। घटना स्थल से कई सबूत भी मिले हैं।
Read More
जयपुर । कांग्रेस की राजस्थान इकाई में नई टीम बनने का छह महीने से किया जा रहा इंतजार बुधवार को उस समय खत्म हो गया, जब पार्टी महासचिव के. सी. वेणुगोपाल ने 39 पदाधिकारियों के नामों की घोषणा कर दी। अब तक प्रदेश इकाई में केवल इसके अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा थे।
Read More
लखनऊ । उत्तर प्रदेश की एंटी टेररिस्ट स्क्वैड (एटीएस) ने टेरर फंडिंग की आशंका चलते बुधवार को 3 जिलों में छापेमारी की। इस दौरान यूपी एटीएस ने अवैध रूप से भारतीय दस्तावेज बनवाकर संतकबीर नगर के खलीलाबाद में रह रहे म्यांमार के एक नागरिक को गिफ्रतार किया है। गिफ्रतार किए गए रोहिंग्या युवक का नाम अजीजुल हक है। वह पहचान बदलकर न सिर्फ यहां रह रहा था, बल्कि फर्जी तरीके से मूल दस्तावेज भी बनवा लिए थे।
Read More
श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में लगातार 4 दिनों से हो रही भारी बर्फबारी और बारिश के बाद अब मौसम में सुधार हुआ है। मौसम विभाग ने दोनों केंद्र शासित प्रदेशों में अगले 7 दिनों के लिए शुष्क मौसम का पूवार्नुमान लगाया है। घाटी में सड़क संपर्क, पानी और बिजली की आपूर्ति को बहाल करने के लिए गुरुवार को भी अधिकारी जुटे रहे। वहीं जम्मू-श्रीनगर राजमार्ग गुरुवार को लगातार पांचवें दिन बंद रहा। वहीं श्रीनगर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से 3 दिन बाद हवाई यातायात बहाल कर दिया गया है।
Read More
नई दिल्ली। राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने गुरुवार को पंजाब और जम्मू-कश्मीर के छह स्थानों पर छापे मारे। ये छापे मादक पदार्थों और हथियारों के मामले में मारे गए हैं। जांच से जुड़े एजेंसी के एक अधिकारी ने आईएएनएस को बताया, एजेंसी पंजाब और जम्मू-कश्मीर के छह स्थानों पर तलाशी ले रही है। अधिकारी ने कहा कि छापे गुरुवार सुबह कई स्थानों पर शुरू हुए और अभी भी जारी हैं। हालांकि, अधिकारी ने उन स्थानों के विवरण और उन लोगों के नाम साझा करने से इनकार कर दिया जिनके खिलाफ छापेमारी की जा रही है। एनआईए के अधिकारियों के अनुसार, छापे उन हथियारों और नशीले पदार्थों के मामले के संबंध में चल रहे हैं, जिन्हें आतंकवाद-रोधी जांच एजेंसी ने 2020 में दर्ज किया था। साभार-khaskhabar.com
Read More
चंडीगढ़ । हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने शुक्रवार को सूचना, जनसंपर्क और भाषा विभाग को सम्मानित किया। हरियाणा सरकार के विज्ञापनों और उनके भुगतान में तेजी लाने के लिए आनलाइन रिलीज आर्डर तथा बिलिंग सिस्टम ईआरपी साफ्टवेयर तैयार करने को लेकर विभाग को सम्मानित किया गया है।
Read More
लखनऊ । बहुजन समाज पार्टी (बसपा) 15 जनवरी को पार्टी अध्यक्ष मायावती का 65 वां जन्मदिन 'जन कल्याणकारी दिवस' के रूप में मनाएगी। कोविड-19 महामारी के मद्देनजर सादगी से उनका जन्मदिन मनाया जाएगा। बसपा, पहले इस अवसर पर भव्य तरीके से जश्न मनाती थी। हालांकि इस मुद्दे पर तीखी आलोचना का सामना करने के बाद पार्टी ने इस दिन को 'जन कल्याणकारी दिवस' के रूप में मनाने का फैसला लिया।
Read More