BREAKING NEWS

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’ || लखनऊ : अखिलेश का दावा, SIR पर चुनाव आयोग में ही मतभेद, बताया- लोकतंत्र के लिए घातक || चेन्नई : राहुल गांधी अगले महीने तमिलनाडु में कर सकते हैं 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम || उत्तर प्रदेश : गोंडा में मुठभेड़ के बाद तीन गौतस्कर गिरफ्तार, बहराइच में शातिर अपराधी पुलिस की गोली लगने से घायल

नई दिल्ली। दिल्ली की एक अदालत ने मंगलवार को कहा कि वह मुंबई की एक्टिविस्ट वकील निकिता जैकब की अग्रिम जमानत याचिका पर 9 मार्च को सुनवाई करेगी। निकिता जैकब की 'टूलकिट' मामले में गिरफ्तारी से सुरक्षा 10 मार्च को समाप्त हो रही है। एडिशनल सेशन जज धर्मेंद्र राणा ने दिल्ली पुलिस द्वारा उन्हें अवगत कराने के बाद मामले को स्थगित कर दिया कि उन्हें आवेदन का व्यापक जवाब दाखिल करने के लिए और समय चाहिए और यह कि 9 मार्च को सह-अभियुक्त शांतनु मुलुक द्वारा इसी तरह की याचिका के साथ रखा जाना चाहिए। 17 फरवरी को, बॉम्बे हाईकोर्ट ने जैकब को दिल्ली में अदालत का दरवाजा खटखटाने के निर्देश के साथ तीन सप्ताह की अग्रिम जमानत दी थी, जहां (दिल्ली) मामला दर्ज किया गया था। गिरफ्तारी से उसकी सुरक्षा 10 मार्च को समाप्त हो रही है। गिरफ्तारी के डर से वह सोमवार को पटियाला हाउस कोर्ट चली गई। जलवायु कार्यकर्ता दिशा रवि और शांतनु मुलुक के साथ जैकब पर मामले में साजिश और देशद्रोह के आरोप लगे हैं। मुलुक और जैकब 22 फरवरी को द्वारका में दिल्ली पुलिस के साइबर सेल कार्यालय में जांच में शामिल हुए थे। इसके बाद वे दिशा रवि से आमने-सामने पूछताछ हुई थी। अदालत ने 23 फरवरी को रवि को जमानत दे दी थी। एक दिन बाद, अदालत ने मामले में 9 मार्च तक मुलुक को गिरफ्तारी से भी सुरक्षा प्रदान की और पुलिस को निर्देश दिया कि वह उसके खिलाफ कोई कार्रवाई न करे। दिल्ली पुलिस ने यह तर्क दिया है कि स्वीडिश जलवायु कार्यकर्ता ग्रेटा थनबर्ग द्वारा किसानों के विरोध समर्थन में किए गए और फिर हटा दिए गए टूलकिट को रवि और दो अन्य कार्यकर्ताओं जैकब और मुलुक द्वारा बनाया गया था। साभार-khaskhabar.com  

Read More

भोपाल। मध्य प्रदेश में निजी विद्यालयों में फीस का भुगतान न करने वालों को परेशान किए जाने के मामले सामने आने के बाद राज्य के स्कूल शिक्षा (स्वतंत्र प्रभार) और सामान्य प्रशासन राज्य मंत्री इन्दर सिंह परमार ने कहा कि फीस भुगतान न किए जाने पर परीक्षा से वंचित नहीं किया जा सकेगा। स्कूल शिक्षा मंत्री परमार के अनुसार, अभिभावकों या छात्रों द्वारा फीस भुगतान न करने अथवा बकाया होने के आधार पर, कक्षा 9वी से 12वीं की परीक्षा में भाग लेने से किसी भी विद्यार्थी को वंचित नहीं किया जाएगा। बकाया फीस के भुगतान के लिए संबंधित अभिभावक या छात्र से अंडरटेकिंग लेकर उन्हें परीक्षा में सम्मिलित किया जाएगा। यह आदेश प्रदेश के समस्त सीबीएसई, आईसीएसई, मध्यप्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल एवं अन्य बोर्ड से संबद्ध गैर अनुदान प्राप्त अशासकीय विद्यालयों पर समान रूप से लागू होगा।  

Read More

नई दिल्ली। देश में रोजाना दर्ज हो रहे कोरोनावायरस मामलों की संख्या पिछले 2 हफ्तों से चिंताजनक बनी हुई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा है कि देश में एक दिन में 15,510 नए मामले दर्ज होने के बाद कुल मामलों की संख्या 1,11,12,241 पर पहुंच गई है। वहीं 106 मौतों के बाद मरने वालों की संख्या बढ़कर 1,57,157 हो गई है। देश में मामलों के पॉजिटिव आने की दर भी धीरे-धीरे बढ़कर 1.52 प्रतिशत हो गई है। वहीं इसी अवधि में 11,288 लोगों को डिस्चार्ज करने के बाद अब देश में कोरोनावायरस के 1,68,627 सक्रिय मामले हैं। अब तक डिस्चार्ज हुए लोगों की कुल संख्या 1,07,86,457 है। वहीं रिकवरी दर 97.07 प्रतिशत है। मामलों की बढ़ोतरी के पीछे विशेषज्ञों ने आशंका जताई है कि इसके लिए कोविड के म्यूटेशन और नए वैरिएंट से लेकर लोगों द्वारा प्रोटोकॉल के पालन में बरती जा रही ढिलाई जिम्मेदार है। हालांकि इन 15 दिनों से पहले देश में कोविड नियंत्रण को लेकर स्थिति काफी ठीक थी। यहां तक कि फरवरी के मध्य में अधिकारियों ने कहा था कि देश में औसत दैनिक मामलों के आंकड़े 9,000 से 12,000 और मौतों के आंकड़े 78 से 120 के बीच थे। पिछले हफ्ते सामने आए मामलों की औसत संख्या के 90 फीसदी मामले केवल 6 राज्यों - महाराष्ट्र, केरल, तमिलनाडु, पंजाब, कर्नाटक और गुजरात के थे। इन राज्यों में बनी चिंताजनक स्थिति को देखते हुए केंद्र से टीमें भी भेजी गईं। वहीं रविवार को 6,27,668 नमूनों का परीक्षण होने के बाद अब तक हुए परीक्षणों की संख्या 21,68,58,774 हो गई है। बता दें कि देश में 16 जनवरी से शुरू हुए कोविड टीकाकरण के बाद से अब तक 1,43,01,266 कोरोना वैक्सीन डोज दिए जा चुके हैं। 1 मार्च से टीकाकरण का तीसरा चरण शुरू हुआ है, जिसके तहत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी सोमवार की सुबह एम्स में कोरोनावायरस वैक्सीन लगवाई है। तीसरे चरण में उन 27 करोड़ लोगों का वैक्सीनेशन होना है, जिनकी उम्र 60 साल से ऊपर है और जिनकी उम्र 45 साल से ऊपर है, साथ ही वे अन्य बीमारियों से ग्रसित हैं। साभार-khaskhabar.com  

Read More

अयोध्या। अयोध्या के राम मंदिर निर्माण के लिए 44-दिवसीय धन जुटाने का अभियान शनिवार को समाप्त हो गया। इस पहल से जुड़े ट्रस्ट ने कहा कि उन्होंने 2,100 करोड़ रुपये से अधिक का संग्रह कर लिया है।

Read More

नई दिल्ली । उत्तर-पश्चिम दिल्ली के आदर्श नगर में एक 25 वर्षीय महिला की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। वह बाजार से घर आ रही थी, जब उस पर चाकू से हमला किया गया। महिला की गोद में 2 साल का एक बच्चा भी था। घटना शनिवार रात करीब साढ़े नौ बजे की है। पूरी वारदात सड़क पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। घटना तब हुई जब सिमरन कौर नाम की महिला अपनी मां के साथ बाजार से घर लौट रही थी। उसकी गोद में उसका बच्चा था।  

Read More

आगरा । आगरा से एक बेहद चौंकाने वाली घटना सामने आई है। यहां अपनी प्रेमिका से मिलने गए एक 22 वर्षीय दलित युवक की लड़की के घरवालों ने महज इस वजह से पीट-पीटकर हत्या कर दी क्योंकि उनकी जाति लड़के से भिन्न थी। पुलिस ने रविवार को इसकी जानकारी दी है। बुरी तरह से घायल युवक ने अस्पताल में अपना दम तोड़ दिया। इस सिलसिले में लड़की के परिवार के पांच सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया गया है।  

Read More

तिरुवनंतपुरम । केरल में पिनाराई विजयन सरकार ने बुधवार को सबरीमाला मंदिर मुद्दे और नागरिकता संशोधन अधिनियम (सीएए) के खिलाफ प्रदर्शनकारियों पर दर्ज मुकदमे वापस लेने का फैसला किया है। राज्य मंत्रिमंडल ने मामलों को वापस लेने का फैसला किया, क्योंकि यह गंभीर आपराधिक मामले नहीं हैं।  

Read More

कोलकाता| प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की हुगली जिले के साहगंज में सार्वजनिक सभा के दो दिन बाद, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बुधवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर चौतरफा हमला करते हुए कहा कि भाजपा आगामी राज्य विधानसभा चुनाव में एक भी गोल नहीं कर पाएगी। पश्चिम बंगाल में इस साल अप्रैल-मई में हाई वोल्टेज चुनाव होने की उम्मीद है।  

Read More

नई दिल्ली । केरल में मंगलवार को राहुल गांधी के बयान के बाद विवाद खड़ा हो गया, जिसके बाद कांग्रेस ने बुधवार को कहा कि भाजपा तेल की बढ़ती कीमतों, महंगाई, चीनी घुसपैठ और किसानों के विरोध के वास्तविक मुद्दों से लोगों का ध्यान भटका रही है। कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने बुधवार को मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि राहुल गांधी ने भारत की जनता से एक स्पष्ट आह्वान किया है कि वह राज्य या केंद्र में लोगों के लिए सर्वोपरि मुद्दों के बारे में सरकार से सवाल करे और भाजपा द्वारा बेचे जा रहे सतही 'टूलकिट' स्टोरी को नजरअंदाज करें।  

Read More

नई दिल्ली । एनडीए कोटे से मोदी सरकार में मंत्री रामदास आठवले की पार्टी रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (ए) भी पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु के चुनाव मैदान में उतरने की तैयारी में है। पार्टी की सोमवार को यहां होने जा रही राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में इस मुद्दे पर निर्णय लिया जाएगा। महाराष्ट्र के राज्यसभा सासंद और पार्टी मुखिया रामदास आठवले की अध्यक्षता में सोमवार को दोपहर साढ़े 12 बजे से नई दिल्ली के कस्तूरबा गांधी मार्ग स्थित न्यू महाराष्ट्र सदन में यह बैठक होगी। जिसमें सभी प्रदेशों के पदाधिकारी भाग लेंगे।  

Read More

वाराणसी । कोविड-19 महामारी के कारण लंबे अंतराल से बंद बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (बीएचयू) 22 फरवरी से फिर से खुलने जा रहा है। यूनिवर्सिटी प्रशासन ने फिर से नियमित कक्षाएं शुरू करने के लिए तैयारी कर ली है।

Read More

भभुआ। बिहार के कैमूर जिले में कथित रूप से शराब पीने से दो व्यक्तियों की मौत हो गई, जबकि अन्य एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस के एक अधिकारी ने शनिवार को बताया कि कुडासन गांव में दो लोगों की मौत हो गई है, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से बीमार है।  

Read More

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More