BREAKING NEWS

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’ || लखनऊ : अखिलेश का दावा, SIR पर चुनाव आयोग में ही मतभेद, बताया- लोकतंत्र के लिए घातक || चेन्नई : राहुल गांधी अगले महीने तमिलनाडु में कर सकते हैं 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम || उत्तर प्रदेश : गोंडा में मुठभेड़ के बाद तीन गौतस्कर गिरफ्तार, बहराइच में शातिर अपराधी पुलिस की गोली लगने से घायल

शिमला । बहुत देरी के बाद, हिमाचल प्रदेश की राजधानी में मौसम की सबसे भारी बर्फबारी देखी गई, जिसने कई आंतरिक सड़क संपर्क और बिजली और पानी की आपूर्ति को रोक दिया, लेकिन पर्यटकों को शुक्रवार को एक-दूसरे पर बर्फ के गोले फेंककर मौज-मस्ती करते देखा गया। यही नजारा मनाली में भी देखने को मिला। मौसम विभाग के एक अधिकारी ने यहां आईएएनएस को बताया, "कुफरी और नारकंडा जैसे आस-पास के इलाकों में पिछले 24 घंटों में भारी बर्फबारी हुई।"  

Read More

चंडीगढ़। केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने आखिरकार पंजाब पुलिस को बेअदबी (पवित्र वस्तुओं का अनादर या चोरी) से संबंधित कागजात सौंप दिए हैं। इस बीच पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने गुरुवार को कहा, यह शिरोमणि अकाली दल (शिअद) की मामले का खुलासा करने की प्रक्रिया को बाधित करने के प्रयास का पदार्फाश करता है।  

Read More

लखनऊ । उत्तर प्रदेश देश का पहला राज्य बन गया है जिसने कोविड-19 के खिलाफ 5.5 लाख से अधिक लोगों का टीकाकरण किया है। राज्य के स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, गुरुवार तक 8.44 लाख लोगों के टीकाकरण लक्ष्य के मुकाबले अब तक 5.89 लाख स्वास्थ्य कर्मियों को टीका लग चुका है। स्वास्थ्य और परिवार कल्याण के अतिरिक्त मुख्य सचिव, अमित मोहन प्रसाद ने कहा कि यह देश में सबसे बड़ा टीकाकरण अभियान है। उन्होंने कहा, "यूपी पहला राज्य है जिसने पांच लाख से अधिक लोगों को महामारी के संक्रमण के खिलाफ टीका लगाया है।" उन्होंने आगे कहा कि यह शुक्रवार को भी जारी रहेगा। आधिकारिक प्रवक्ता ने कहा, "अब तक कुल टीका लगवा चुके कुल 5.89 लाख लोगों में से, गुरुवार को 1,25,308 स्वास्थ्य कर्मियों का टीकाकरण किया गया था। दिन के 1,72,396 के लक्ष्य को ध्यान में रखते हुए, टर्नआउट 72.69 प्रतिशत था, जो यूपी जैसे एक राज्य के लिए अनुकरणीय है।" प्रवक्ता ने कहा कि सभी 1,607 नियोजित सत्र आयोजित किए गए थे और दोनों, कोविशिल्ड और कोवैक्सीन को स्वास्थ्यकर्मियों को लगाया गया था। गुरुवार को टीका लगवाने वालों को दूसरी खुराक 4 मार्च को मिलेगी। जिलों में गोंडा 115 प्रतिशत के साथ पहले स्थान पर रहा, जबकि संभल (101 प्रतिशत), उन्नाव (99.4 प्रतिशत), संत कबीर नगर (99 प्रतिशत) और फिरोजाबाद (96.27 प्रतिशत) ने शीर्ष पांच में जगह बनाई। गौतम बुद्ध नगर, अलीगढ़, कासगंज, बुलंदशहर और आगरा को निचले पांच में रखा गया। राज्य की राजधानी लखनऊ में 63.14 प्रतिशत टीकाकरण हुआ। उत्तर प्रदेश के राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, महाप्रबंधक, टीकाकरण, मनोज शुक्ला ने कहा कि शेष स्वास्थ्यकर्मियों को शुक्रवार को कवर किया जाएगा, जब फ्रंटलाइन वर्कर्स का टीकाकरण भी शुरू होगा।   साभार-khaskhabar.com  

Read More

जयपुर । राजस्थान भारतीय जनता पार्टी के सूत्रों की मानें तो पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सिंधिया राज्य में अपनी ताकत दिखाने के लिए 8 मार्च को अपने जन्मदिन पर भरतपुर जिले में स्थित कृष्ण मंदिर, आदि बद्री धाम, से यात्रा शुरू करने जा रही हैं।  

Read More

यातायात नियमों के पालन को फिल्मों का सहारा ले रही यूपी पुलिस

Read More

नई दिल्ली। भारत में पिछले 24 घंटों में कोरोनावायरस के 11,713 नए मामले सामने आए हैं, जिससे कुल मामलों की संख्या बढ़कर 1,08,14,304 हो गई है। स्वास्थ्य अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी। एक हफ्ते से, देश में रोजाना 15,000 से कम नए संक्रमण दर्ज किए गए हैं। इसके अलावा, दैनिक कोविड-19 की मौत का आंकड़ा एक महीने से अधिक समय से 300 से कम है। 19 जनवरी को, भारत ने 10,064 नए मामले दर्ज किए थे, जो इस साल सबसे कम है। पिछले साल, 3 जून को सबसे कम 9,633 मामले दर्ज किए गए थे। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने कहा कि 95 और कोवि-19 मौतें होने के साथ इस बीमारी से मरने वालों की कुल संख्या 1,54,918 हो चुकी है। मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, 14,488 रोगियों को एक दिन में अस्पताल से छुट्टी देने के बाद वर्तमान में 1,48,590 सक्रिय मामले हैं। अब तक, 1,05,10,796 लोगों को अस्पताल से छुट्टी दी जा चुकी है। रिकवरी दर बढ़कर 97.2 प्रतिशत हो गई है, जबकि मृत्यु दर घटकर 1.43 प्रतिशत हो गई है। इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (आईसीएमआर) ने कहा कि कुल 20,06,72,589 नमूनों का परीक्षण 5 फरवरी तक किया गया है। इनमें से 7,40,794 नमूनों का शुक्रवार को परीक्षण किया गया। 16 जनवरी को टीकाकरण अभियान शुरू होने के बाद से भारत में कोरोना वैक्सीन की लगभग 54,16,849 खुराक दी गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, भारत देश में टीकाकरण के मामले में विश्व स्तर पर पांचवें स्थान पर है, भले ही कई देशों ने भारत से पहले अपने टीकाकरण अभियान शुरू किए थे। साभार-khaskhabar.com  

Read More

नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने मीडिया कंपनियों के खिलाफ शिकायतों के निपटारे के लिए एक स्वतंत्र न्यायाधिकरण (ट्राइब्यूनल) के गठन पर केंद्र सरकार, प्रेस काउंसिल ऑफ इंडिया को नोटिस जारी किया है। सुप्रीम कोर्ट ने ये नोटिस सोमवार को एक जनहित याचिका (पीआईएल) पर सुनवाई करते हुए जारी किया। जनहित याचिका में तर्क दिया गया है कि सेल्फ रेगुलेशन से मामले का कोई हल नहीं होता है और इसलिए, एक स्वतंत्र ट्राइब्यूनल की जरूरत है।  

Read More

पटना । बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के अध्यक्ष लालू प्रसाद की रिहाई के लिए सोशल मीडिया पर राजद के नेता और कार्यकर्ता अब आवाज उठा रहे हैं। इसी बीच, लालू प्रसाद की पुत्री रोहिणी यादव और पुत्र तथा बिहार के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री तेजप्रताप यादव ने राष्ट्रपति को पोस्टकार्ड पत्र लिखने का अभियान प्रारंभ किया है, जिसे 'आजादी पत्र' नाम दिया गया है। तेजप्रताप और रोहिणी ने राष्ट्रपति को पत्र लिखकर लालू प्रसाद की रिहाई की मांग की है। बिहार के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री तेजप्रताप यादव ने सोमवार को राष्ट्रपति को पत्र लिखते हुए लोगों से ऐसे और पत्र लिखने की अपील की है। उन्होंने अपने अधिकारिक ट्विटर हैंडल से ट्वीट करते हुए लिखा, "जिसने हमें ताकत दी, आज वक्त है उनके लिए ताकत बनने का। आइये, इस मुहिम से जुड़ें और अपने नेता की आजादी के लिए अपील करें। गरीबों के मसीहा लालू प्रसाद के लिए 'आजादी पत्र' को महामहिम राष्ट्रपति तक पहुंचाएं।" इधर, तेजप्रताप की बहन रोहिणी ने भी इस अभियान के तहत राष्ट्रपति को पत्र लिखा है। रोहिणी ने अपने ट्विटर एकाउंट से राष्ट्रपति के नाम एक पोस्टकार्ड जारी किया। पोस्टकार्ड में लिखा गया है, "वह एक महान जननेता और बिहार की विरासत हैं। सामाजिक न्याय के नेता लालू प्रसाद यादव को जेल से रिहा करें।" रोहिणी ने पोसटकार्ड शेयर करते हुए ट्वीट कर लिखा, "देश के महामहिम राष्ट्रपति को एक पत्र 'आजादी पत्र' गरीबों के भगवान लालू प्रसाद यादव के लिए। इस मुहिम से जुड़ें और अपने नेता की आजादी के लिए अपील करें, जिसने हमें ताकत दी, आज वक्त उनकी ताकत बनने का है, हम और आप बड़े साहब की ताकत हैं।" उल्लेखनीय है कि चारा घोटाला में रांची में सजा काट रहे लालू प्रसाद की तबीयत ज्यादा खराब होने के बाद उन्हें रांची के रिम्स से दिल्ली एम्स भेजा गया है। फिलहाल उनका इलाज दिल्ली एम्स में चल रहा है। साभार-khaskhabar.com  

Read More

नई दिल्ली। देशभर में सैन्य चिकित्सकों, पैरामेडिक्स और अस्पताल के कर्मचारियों को कोरोनोवायरस बीमारी से बचाव के लिए टीका लगाया जा रहा है। शनिवार को देशभर में कोविड टीकाकरण अभियान शुरू हो गया। लाभार्थियों में से प्रत्येक को भारत के दो स्वदेशी टीके - कोवैक्सीन या कोविशील्ड में से एक दिया जा रहा है। प्रत्येक लाभार्थी को 28 दिनों के अंतराल में एक ही वैक्सीन की दो खुराकें मिलेंगी।  

Read More

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा देश में दुनिया के सबसे बड़े टीकाकरण अभियान का उद्घाटन किए जाने के तुरंत बाद, कांग्रेस ने केंद्र सरकार पर हमला करते हुए कहा कि टीकों को तीसरे चरण के ट्रायल के बिना इस्तेमाल करने की अनुमति क्यों दी गई। आईएएनएस से बात करते हुए कांग्रेस नेता और आनंदपुर साहिब से सांसद मनीष तिवारी ने पूछा कि अगर टीका इतना विश्वसनीय है तो सरकार के किसी प्रमुख नेता ने क्यों नहीं लगवाई? उन्होंने कहा कि दुनिया के हर देश में सरकार के प्रमुख ने वैक्सीन ली है, अमेरिका में नवनिर्वाचित राष्ट्रपति जो बाइडेन और उपराष्ट्रपति कमला हैरिस ने वैक्सीन लगावाई है। ब्रिटेन में, महारानी एलिजाबेथ और प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने टीका लगवाया है और अन्य देशों के संबंधित प्रमुखों ने भी यही काम किया है। तिवारी ने पूछा, भारत में, सरकार के किसी भी जिम्मेदार नेता ने पहले टीका क्यों नहीं लगवाया, अगर यह इतना सुरक्षित और विश्वसनीय है तो? उन्होंने कहा कि कोवैक्सीन पर सवाल उठाया गया है। मोदी ने महामारी को समाप्त करने के उद्देश्य से टीकाकरण अभियान का शुभारंभ किया। कोरोना से अब तक देश में 1,52,093 लोगों की जान जा चुकी है और अर्थव्यवस्था तबाह हो चुकी है। देश को डिजिटल रूप से संबोधित करते हुए, प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत बहुत कम समय में दो 'मेड-इन-इंडिया' टीके बनाने में कामयाब रहा, जिसमें आमतौर पर वर्षों लगते हैं। मोदी ने कहा कि 'अफवाहों' से बचें, क्योंकि भारत के ड्रग कंट्रोलर जनरल ने आपातकालीन उपयोग के लिए टीकों को मंजूरी दे दी है। वैक्सीन अनुसंधान में शामिल वैज्ञानिकों के प्रयासों की सराहना करते हुए, मोदी ने कहा कि वे इन टीकों को बनाने के लिए विशेष प्रशंसा के पात्र हैं और ये टीके हमें घातक महामारी के खिलाफ एक निर्णायक जीत दिलाएंगे। साभार-khaskhabar.com

Read More

चंडीगढ़ । पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने आम आदमी पार्टी (आप) पर एक बार फिर से निशाना साधा है।

Read More

धर्मशाला । हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने शुक्रवार को कहा कि अधिकारी पोंग डैम और आसपास के क्षेत्रों में प्रवासी पक्षियों की निगरानी कर रहे हैं और बर्ड फ्लू को रोकने के लिए त्वरित प्रतिक्रिया दल गठित किए गए हैं.

Read More

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More