BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

बंगाल, तमिलनाडु में चुनाव लड़ने की रणनीति बनाएगी आठवले की पार्टी

नई दिल्ली । एनडीए कोटे से मोदी सरकार में मंत्री रामदास आठवले की पार्टी रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (ए) भी पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु के चुनाव मैदान में उतरने की तैयारी में है। पार्टी की सोमवार को यहां होने जा रही राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में इस मुद्दे पर निर्णय लिया जाएगा। महाराष्ट्र के राज्यसभा सासंद और पार्टी मुखिया रामदास आठवले की अध्यक्षता में सोमवार को दोपहर साढ़े 12 बजे से नई दिल्ली के कस्तूरबा गांधी मार्ग स्थित न्यू महाराष्ट्र सदन में यह बैठक होगी। जिसमें सभी प्रदेशों के पदाधिकारी भाग लेंगे।

पार्टी नेताओं ने बताया कि इस बैठक में सदस्यता अभियान को बढ़ाने और पूरे देश में पार्टी को मजबूत बनाने पर विचार-विमर्श होगा। वहीं आगामी पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु विधानसभा चुनाव की तैयारियों पर भी चर्चा होगी। राष्ट्रीय अध्यक्ष रामदास आठवले की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में पार्टी के लिए जरूरी अन्य मुद्दों पर भी चर्चा होगी। रामदास आठवले ने सभी संबंधित पदाधिकारियों से बैठक में उपस्थिति सुनिश्चित करने को कहा है।

साभार-khaskhabar.com

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More