भोपाल में हुनर हाट का आयोजन
Read MoreBREAKING NEWS
BREAKING NEWS
भोपाल में हुनर हाट का आयोजन
Read More
आजादी कि यादों को संभाल रहे हैं : पीएम
Read More
डालटनगंज (झारखंड) । झारखंड के किसान अब धान और मक्का की खेती को छोड़कर स्ट्रॉबेरी की खेती में हाथ आजमाने लगे हैं। इससे इन प्रगतिशील किसानों को न केवल अच्छी कमाई हो रही है, बल्कि उनके रहन-सहन में भी बदलाव आया है।
Read More
कोविशील्ड की तरह कोवैक्सीन का भी हो सकेगा इस्तेमाल: स्वास्थ्य मंत्रालय
Read More
नई दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने सोमवार को भारतीय युवा कांग्रेस (आईवायसी) की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में भाग लिया। आईवाईसी के मीडिया प्रभारी राहुल राव ने बताया कि बैठक में मुद्रास्फीति, ईंधन और एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी, बेरोजगारी समेत कई मुद्दों पर चर्चा हुई। इसके अलावा 4 राज्यों - केरल, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल, असम और केंद्रशासित प्रदेश पुडुचेरी के विधानसभा चुनाव पर भी बातचीत हुई। सत्र की अध्यक्षता आईवाईसी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीनिवास बी.वी.ने की। 2 दिन चलने वाली यह मीटिंग पार्टी के यूथ विंग हेडक्वार्टर में रखी गई है। मीटिंग में पार्टी के सचिव और आईवाईसी के प्रभारी कृष्णा अल्लावरु भी शामिल हो सकते हैं। साभार-khaskhabar.com
Read More
गाजियाबाद। संयुक्त किसान मोर्चा के केएमपी एक्सप्रेस वे बंद करने के आह्वान के बाद 4 बजते ही किसानों ने हाइवे को खोल दिया। डासना टोल स्थित इस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस वे स्थित बैठे किसान सड़कों से उठ गए हैं और जो गाड़ियां खड़ी हुई थीं उन्हें उनके गन्तव्य की ओर रवाना किया जा रहा है।
Read More
नई दिल्ली ।किसान नेता दर्शन पाल सिंह ने शनिवार को सूचित किया कि कॉरपोरेटाइजेशन और निजीकरण के खिलाफ 13 मार्च को राष्ट्रव्यापी आंदोलन किया जाएगा, जिसमें किसान और मजदूर रेलवे लाइनों को जाम करेंगे और वहीं पर आंदोलन करेंगे। भारतीय किसान संघ (बीकेयू) के प्रवक्ता पाल ने कहा, "यह चल रहे विरोध को तेज करने के लिए हमारा अगला कदम है।"
Read More
चंडीगढ़,। पंजाब के शहरों जालंधर और कपूरथला में स्थानीय प्रशासन ने शनिवार से नाइट कर्फ्यू लगा दिया, ताकि कोरोनावायरस के प्रसार पर काबू पाया जा सके। उपायुक्त घनश्याम थोरी ने कहा कि जालंधर जिले में रात 11 बजे से सुबह 5 बजे तक कर्फ्यू लगाया जाएगा।
Read More
झांसी । समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि विधानसभा चुनाव में 350 से ज्यादा सीट जीतकर सपा सरकार बनाएगी। भाजपा इतने बड़े अंतर से हारेगी जिसकी उसने कल्पना भी नहीं की होगी। गुरुवार को झांसी पहुंचे सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने संवाददाता सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी इतने बड़े अंतर से हारेगी, जिसकी किसी ने कल्पना भी नहीं की होगी।
Read More
जयपुर। राजस्थान मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने शुक्रवार को कोरोना वैक्सीन का टीका लगवाया। वैक्सीनेशन के दौरान स्वास्थ्य मंत्री रघु शर्मा भी गहलोत के साथ मौजूद रहे। साभार-khaskhabar.com
Read More
लखनऊ । उत्तर प्रदेश में पंचायतों को हाईटेक बनाया जा रहा है। सरकार ने 31,149 ग्राम पंचायतों को ऑप्टीकल फाइबर से जोड़ दिया गया है। अब अगले 60 दिनों में 14,100 ग्राम पंचायतों को ऑप्टीकल फाइबर से जोड़ा जाएगा। नेशनल ब्रॉडबैंड मिशन के तहत राज्य के हर गांव को ब्रॉडबैंड से जोड़ने को लेकर योगी सरकार के तय किये गए लक्ष्य के तहत राज्य के 75 जिलों की कुल 58,194 ग्राम पंचायतों को 31 दिसंबर 2022 तक जोड़ा जाना है। जिन 31,149 ग्राम पंचायतों को ऑप्टीकल फाइबर से जोड़ दिया गया है, वहां इंटरनेट के जरिये तमाम सरकारी कार्य होने लगे हैं। इसके साथ ही वहां जल्दी ही स्कूलों में ऑनलाइन पढ़ाई शुरू की जाएगी। अभी इंटरनेट की खराब कनेक्टिविटी की वजह से ऑनलाइन पढ़ाई के दौरान बच्चों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। अब इस समस्या से 31,149 ग्राम पंचायतों के अधीन आने वाले स्कूलों के बच्चों को नहीं जूझना पड़ेगा।
Read More
कानपुर । उत्तर प्रदेश के कानपुर में एक महिला और उसके 2 बच्चों को उनके किराएदार ने उनके ही घर में आग लगाकर जिंदा जला दिया। घटना के बाद तीनों को अस्पताल ले जाया गया, जहां बच्चों की मौत हो गई। वहीं सोमवार को देर शाम उर्सला हॉर्समैन अस्पताल में मां ने भी दम तोड़ दिया। बाद में पता चला कि आरोपी अवनीश प्रजापति (25) का भी अपराध करने के बाद भागते समय एक्सीडेंट हो गया। अवनीश ट्रक की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया है। अवनीश की पत्नी ऊषा महिला कांस्टेबल है। खबरों के मुताबिक, अवनीश ने कथित तौर पर नगरसेवक जितेंद्र यादव की पत्नी 29 वर्षीय अर्चना और उनकी 5 साल की बेटी अक्षिता और 15 महीने के बेटे हनू पर पेट्रोल डाला और आग लगा दी। पुलिस ने बताया कि यह घटना तब हुई जब अर्चना किचेन में थी। उसके 2 बच्चे भी वहीं उसके साथ थे और जितेंद्र घर के दूसरे हिस्से में था। अचानक अवनीश किचेन में आया और उसने अर्चना समेत दोनों बच्चों को पेट्रोल से सराबोर कर दिया और उन्हें आग लगा दी। चीख-पुकार सुनकर जितेंद्र और उसके पड़ोसी तीनों को बचाने के लिए दौड़े और पुलिस को भी सूचना दी। अपराध करने के बाद अवनीश मौके से भागने लगा तो स्थानीय लोगों ने उसका पीछा किया। तभी हाईवे पर तेज रफ्तार वाहन ने अवनीश को टक्कर मार दी। सिर में गंभीर चोटें आने के चलते उसे कानपुर के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कानपुर देहात के पुलिस अधीक्षक केशव कुमार चौधरी ने कहा, "पता चला है कि अवनीश अवसाद में है। हम यह जानने की कोशिश कर रहे हैं कि वो क्या वजह थी, जिसने उसे अपराध करने के लिए प्रेरित किया।" साभार-khaskhabar.com
Read More