BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

जम्मू-कश्मीर : बडगाम पुलिस ने दो युवाओं को आतंकवादी संगठनों में शामिल होने से बचाया

 

जम्मू-कश्मीर में बडगाम पुलिस ने दो युवाओं को आतंकवादी संगठनों में शामिल होने से बचाया है। इन दोनों युवाओं को काउंसलिंग के बाद उनके माता-पिता को सौंप दिया गया है। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि बडगाम पुलिस ने जिन 2 युवाओं को आतंकवादी संगठनों में शामिल होने से बचाया है, उनके नाम गुप्त रखे गए हैं। 

14 मार्च को अपने घरों से थे लापता

दोनों 14 मार्च को अपने घरों से लापता हो गए थे। पुलिस ने दोनों लड़कों को अवंतीपोरा के त्राल इलाके से खोज निकाला। पुलिस के अनुसार दोनों लड़के सोशल मीडिया से प्रभावित हो गए थे। उन्हें सोशल मीडिया हैंडल के जरिए पाकिस्तान स्थित भर्ती हैंडलर ने उकसाया था। बाद में पूरी तरह से काउंसलिंग के बाद दोनों लड़कों को उनके माता-पिता को सौंप दिया गया। परिजनों ने पुलिस के प्रयासों की सराहना की और समय पर कार्रवाई के लिए उन्हें धन्यवाद दिया। 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More