BREAKING NEWS

दिल्ली : राहुल गांधी ने शुरू की ‘सत्याग्रह’ पहल, लोगों से मांगी अन्याय के खिलाफ संघर्ष की कहानी || दिल्ली : नशीले पदार्थों की तस्करी के सरगना नवप्रीत सिंह का प्रत्यर्पण, केंद्रीय गृह मंत्री ने बताया- 'मोदी सरकार की ऐतिहासिक उपलब्धि' || पटना : बाढ़ प्रभावित इलाकों में वायुसेना का राहत अभियान, हेलीकॉप्टरों से 10 टन सामग्री पहुंचाई गई || जोधपुर : केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को जन्मदिन पर बधाईयों का तांता, पीएम मोदी समेत नेताओं ने दी शुभकामनाएं || उत्तर प्रदेश : हापुड़ में मुठभेड़ के बाद पांच अपराधी गिरफ्तार, पुलिस ने 55 लाख के सामान से भरे कैंटर लूट की घटना को सुलझाया

15 मार्च के बाद भारतीय रेलवे चलाएगी 6 जोड़ी स्पेशल ट्रेन

 

भारतीय रेलवे सुविधा के लिए 6 जोड़ी विशेष रेलगाड़ियां और शुरू करेगी। यह रेलगाड़ियां 15 मार्च के बाद अलग-अलग तारीख से अपनी यात्रा शुरू करेंगी। उत्तर रेलवे के प्रवक्ता दीपक कुमार ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।  

विशेष रेलगाड़ियों का संचालन समय सारणी

लोकमान्यय तिलक ट.-सुलतानपुर-लोकमान्य तिलक ट. विशेष (साप्ताहिक) एक्सप्रेस रेलगाड़ी
  
रेल गाड़ी संख्या 02143 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-सुलतानपुर साप्ताहिक स्पेशल 23 मार्च से प्रत्येक रविवार को सुलतानपुर से दोपहर 03.50 बजे प्रस्थान कर अगले दिन सांय 06.10 बजे सुलतानपुर पहुंचेगी। वापसी दिशा में 02144 सुलतानपुर-लोकमान्य तिलक टर्मिनस साप्ताहिक स्पेशल 23 मार्च से प्रत्येक मंगलवार को सुलतानपुर से सुबह 04.05 बजे प्रस्थान कर अगले दिन सुबह 07.25 बजे लोकमान्य तिलक टर्मिनस पहुंचेगी। मार्ग में यह विशेष रेलगाड़ी नासिक रोड, मनमाड जं, भुसावल जं, खंडवा जं, भोपाल जं, बीना जं, झांसी जं, ओराई, कानपुर सेन्ट्रल, लखनऊ जं, निहालगढ और मुसाफिर खाना स्टेशनों पर दोनों दिशाओं में ठहरेगी।  

अम्बाला कैंट जं-श्री गंगानगर-अम्बाला कैंट जं दैनिक स्पेशल  

रेलगाड़ी संख्या 04525 अम्बाला कैंट जं- श्री गंगानगर दैनिक स्पेशल रेलगाड़ी 16 मार्च से अम्बाला कैंट जं से सुबह 05.05 बजे प्रस्थान कर उसी दिन दोपहर 12.15 बजे श्रीगंगानगर पहुंचेगी। वापसी दिशा में 04526 श्री गंगानगर-अम्बाला कैंट दैनिक स्पेशल रेलगाड़ी 16 मार्च से श्रीगंगानगर से दोपहर 02.00 बजे प्रस्थान कर उसी दिन रात्रि 09.10 बजे अम्बाला कैंट पहुंचेगी। मार्ग में यह विशेष रेलगाड़ी अम्बाला सिटी, राजपुरा जं, पटियाला, नाभा, धुरी जं, बरनाला, तापा, समपुर फूल, बठिंडा कैंट, बठिंडा जं, गिदड बाहा, मलौट एवं अबोहर स्टेशन पर दोनों दिशाओ में ठहरेगी। 

तिरुवनंतपुरम सेंट्रल-हज़रत निजामुद्दीन-तिरुवनंतपुरम सेंट्रल सुपर फास्ट साप्ताहिक विशेष रेलगाड़ी  

रेल गाड़ी संख्या 06001 तिरुवनंतपुरम सेंट्रल- हज़रत निजामुद्दीन स्पेशल रेलगाड़ी 7 अप्रैल से तिरुवनंतपुरम सेंट्रल से प्रत्येक बुधवार को दोपहर 02.30 बजे प्रस्थान कर तीसरे दिन दोपहर 12.30 बजे हज़रत निजामुद्दीन पहुंचेगी। वापसी दिशा में 06002 हज़रत निजामुद्दीन-तिरुवनंतपुरम सेंट्रल स्पेशल रेलगाड़ी 9 अप्रैल से हज़रत निजामुद्दीन से प्रत्येक शुक्रवार को रात्रि 10.15 बजे प्रस्थान कर तीसरे दिन सांय 07.45 बजे तिरुवनंतपुरम सेंट्रल पहुंचेगी। मार्ग में यह विशेष रेलगाड़ी कोल्लम, कायमकुलम, आलप्पुषा, एरणाकुलम जं, आलुवा, तृश्शूर, षोरणूर, कोषिक्कोड, कण्णूर, कासरगोड, मंगलुरू जं, उड्डपि, कारवार, मडगांव, पेडणे, सिंधुदुर्ग, रत्नागिरी, चिपलून, पनवेल, बसई रापेड, सूरत, बडोदरा जं, रतनाम, कोटा, सवाई माधोपुर, भरतपुर जं एवं मथुरा जं स्टेशनों पर दोनों दिशाओं में ठहरेगी।  

हरिद्वार-जबलपुर साप्ताहिक सुपरफास्ट स्पेशल  

रेलगाड़ी संख्या 02191 जबलपुर-हरिद्वार सुपरफास्ट स्पेशल 7 अप्रैल से 30 जून तक प्रत्येक बुधवार को जबलपुर से सांय 06.55 बजे प्रस्थान करके अगले दिन दोपहर 01.20 बजे हरिद्वार पहुंचेगी। वापसी दिशा में रेलगाड़ी संख्या 02192 हरिद्वार-जबलपुर सुपरफास्ट स्पेशल 8 अप्रैल से 1 जुलाई तक प्रत्येक गुरुवार को हरिद्वार से सांय 04.20 बजे प्रस्थान करके अगले दिन पूर्वाह्न 11.20 बजे जबलपुर पहुंचेगी। यह विशेष रेलगाड़ी मार्ग में कटनी, मैहर, सतना, चित्रकूट, बांदा, भरवा सुमेरपुर, कानपुर सेन्ट्रल, लखनऊ, आलमबाग, हरदोई, शाहजहांपुर, बरेली, मुरादाबाद नजीबाबाद और लक्सर स्टेशनों पर दोनों दिशाओं में ठहरेगी।  

बान्द्रा टर्मिनस-दिल्ली सराय रोहिल्ला-बान्द्रा टर्मिनस गरीबरथ सप्ताह में 4 दिन स्पेशल रेलगाड़ी 

रेल गाड़ी संख्या 02216 बान्द्रा टर्मिनस-दिल्ली सराय रोहिल्ला गरीबरथ स्पेशल रेलगाड़ी 23 मार्च से अग्रिम सूचना तक प्रत्येक मंगलवार, बुधवार, शुक्रवार और रविवार को बान्द्रा टर्मिनस से दोपहर 12.00 बजे प्रस्थान कर अगले दिन पूर्वाह्न 11 बजे दिल्ली सराय रोहिल्ला पहुंचेगी। वापसी दिशा में 02215 दिल्ली सराय रोहिल्ला-बान्द्रा टर्मिनस गरबीरथ एक्सप्रेस स्पेशल रेलगाड़ी 23 मार्च से अग्रिम सूचना तक दिल्ली सराय रोहिल्ला से प्रत्येक सोमवार, मंगलवार, गुरुवार और शनिवार को सुबह 08.55 प्रस्थान कर अगले दिन सुबह 07.35 बजे बान्द्रा टर्मिनस पहुंचेगी। मार्ग में यह विशेष रेलगाड़ी बोरीवली, सूरत, भरूच, बडोदरा, अहमदाबाद, गांधीनगर कैपिटल, पालनपुर, आबूरोड, फालना, अजमेर, जयपुर, अलवर, रेवाड़ी, गुडगांव तथा दिल्ली छावनी स्टेशनों पर दोनों दिशाओं में ठहरेगी।

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More