BREAKING NEWS

दिल्ली : राहुल गांधी ने शुरू की ‘सत्याग्रह’ पहल, लोगों से मांगी अन्याय के खिलाफ संघर्ष की कहानी || दिल्ली : नशीले पदार्थों की तस्करी के सरगना नवप्रीत सिंह का प्रत्यर्पण, केंद्रीय गृह मंत्री ने बताया- 'मोदी सरकार की ऐतिहासिक उपलब्धि' || पटना : बाढ़ प्रभावित इलाकों में वायुसेना का राहत अभियान, हेलीकॉप्टरों से 10 टन सामग्री पहुंचाई गई || जोधपुर : केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को जन्मदिन पर बधाईयों का तांता, पीएम मोदी समेत नेताओं ने दी शुभकामनाएं || उत्तर प्रदेश : हापुड़ में मुठभेड़ के बाद पांच अपराधी गिरफ्तार, पुलिस ने 55 लाख के सामान से भरे कैंटर लूट की घटना को सुलझाया

CORONAVIRUS IN INDIA : बीते 24 घंटों में सामने आए 18 हजार से ज्यादा मामले, दर्ज हुई 228 नई मौतें

नई दिल्ली। भारत में पिछले 24 घंटों में कोरोनावायरस के 18,222 नए मामले सामने आए हैं और 228 मौतें हुई है, इसके साथ ही देश में इस बीमारी के कुल मामलों की संख्या बढ़कर 1,04,31,639 हो गई, जबकि अब तक 1,50,798 लोगों की मौत हो चुकी है। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने यह जानकारी दी।

देश में अब तक तक कुल 1,00,56,651 कोरोना मरीज ठीक हो चुके हैं। रिकवरी दर 96.41 प्रतिशत है, जबकि मृत्यु दर 1.45 प्रतिशत है। वर्तमान में, 2,24,190 सक्रिय मामले हैं। भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद के अनुसार, 8 जनवरी तक परीक्षण किए गए नमूनों की कुल संख्या 18,02,53,315 है, जिसमें शुक्रवार को जांचे गए 9,16,951 नमूने शामिल हैं।

महाराष्ट्र 1,954,553 मामलों के साथ देश में कोरोना से सबसे ज्यादा प्रभावित राज्य बना हुआ है। सरकार ने बुधवार को राज्य सरकार द्वारा महामारी के प्रबंधन में सार्वजनिक स्वास्थ्य हस्तक्षेप की समीक्षा करने और इन उपायों में स्वास्थ्य अधिकारियों का समर्थन करने के लिए केरल में एक उच्च स्तरीय केंद्रीय टीम तैनात की।

इस बीच, दो टीकों के अनुमोदन के साथ बहुप्रतीक्षित सामूहिक टीकाकरण अभियान जल्द ही शुरू होने वाला है। केंद्र ने पहले चरण में लगभग 30 करोड़ लोगों का टीकाकरण करने की योजना बनाई है।


साभार-khaskhabar.com

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More