BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

यूपी के बागपत में मिला तेंदुए का शव

बागपत । उत्तर प्रदेश के बागपत जिले में रेलवे पटरियों के पास एक तेंदुए का शव मिला है। अधिकारियों को संदेह है कि तेंदुआ ट्रेन से टकराया होगा। पिछले एक महीने में इस क्षेत्र में तेंदुए की मौत की यह तीसरी घटना है। बागपत के प्रभागीय वनाधिकारी (डीएफओ) कल्याण सिंह ने कहा, "दिल्ली-सहारनपुर रेल ट्रैक पर तेंदुआ ट्रेन की चपेट में आ गया था। रविवार को उसका शव लोहदा अंडरपास के पास मिला। शव को पोस्टमार्टम के लिए बरेली के भारतीय पशु चिकित्सा अनुसंधान संस्थान में भेज दिया गया है।"

इससे पहले बिनोली क्षेत्र में एक तेंदुआ मृत मिला था। उसके सिर पर जख्म था लेकिन उसकी मौत के कारण का अब तक पता नहीं चल पाया है।

अधिकारियों के अनुसार, तेंदुआ प्रजनन के मौसम के दौरान अक्सर गन्ने के खेतों में शरण लेते हैं। लेकिन गन्ने की कटाई से इनके छुपने की जगह नहीं बचती और ऐसे में उनके इंसानों के साथ संघर्ष के मामले बढ़ जाते हैं।


साभार-khaskhabar.com

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More