BREAKING NEWS

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’ || लखनऊ : अखिलेश का दावा, SIR पर चुनाव आयोग में ही मतभेद, बताया- लोकतंत्र के लिए घातक || चेन्नई : राहुल गांधी अगले महीने तमिलनाडु में कर सकते हैं 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम || उत्तर प्रदेश : गोंडा में मुठभेड़ के बाद तीन गौतस्कर गिरफ्तार, बहराइच में शातिर अपराधी पुलिस की गोली लगने से घायल

चंडीगढ़ । हरियाणा में कोरोना के बढ़ते मामले को देखते हुए, मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने रविवार को वायरस से बचने के लिए फेस मास्क पहनने को लेकर लोगों को आगाह किया। उन्होंने साथ ही कहा कि सरकार लोगों के बीच एक करोड़ फेस मास्कों का वितरण करेगी। राज्य में दोबारा लॉकडाउन लगाने की अटकलों को खारिज करते हुए, खट्टर ने टेलीविजन पर दिए अपने संबोधन में कहा कि सार्वजनिक जगहों पर जो सुरक्षा नियमों का उल्लंघन करेंगे, उनपर 500 रुपये का फाइन कड़ाई से लगाया जाएगा।  

Read More

लखनऊ । उत्तर प्रदेश कांग्रेस में असंतोष अब सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर आ गया है और पार्टी के नेता और कार्यकर्ता इस पर अपने इस्तीफे की घोषणा कर रहे हैं। पिछले कुछ दिनों में, विभिन्न जिलों के पार्टी कार्यकर्ताओं ने फेसबुक, ट्विटर और व्हाट्सएप पर पार्टी छोड़ने के बारे में पोस्ट डाला है।  

Read More

मुंबई। दिल्ली के बाद महाराष्ट्र में भी कोरोना का कहर बढ़ने लगा है। सरकार ने भी कोरोना की दूसरी लहर के आसार जता दिए हैं। महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजीत पवार ने कहा कि दिवाली के दौरान बाजारों में भीड़ से कोरोना संक्रमण बढ़ा है। उन्होंने कहा कि अगले 8 से 10 दिनों में स्थिति की समीक्षा की जाएगी, तब लॉकडाउन को लेकर आगे का फैसला किया जाएगा। khaskhabar.com

Read More

लखनऊ । यूपी की सड़कों और एक्‍सप्रेस वे से गुजरने वाले यात्रियों को अब सुरक्षा और सहयोग का नया एहसास होगा । यूपी से गुजरने वाले यात्रियों को पुलिस के जवान चाक चौबंद सुरक्षा देंगे । आपात स्थिति में मदद के लिए तत्‍काल मौजूद रहेंगे। योगी सरकार हाईवे और एक्‍सप्रेस वे पर सुरक्षा और सहयोग के लिए यूपी 112 के जवानों की तैनाती करने जा रही है। हाइवे और एक्‍सप्रेस वे पर पुलिस के जवानों को तैनात कर यात्रियों की सुरक्षा और सहयोग सुनिश्‍चित करने वाला यूपी देश का पहला राज्‍य होगा । योगी सरकार के इस फैसले को राज्‍य को दुनिया में पर्यटन केंद्र के रूप में स्‍थापित करने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।  

Read More

जयपुर। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री मास्टर भंवर लाल मेघवाल के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। गहलोत ने अपने संवेदना संदेश में कहा कि लम्बी बीमारी के बाद आज हमारे साथी केबिनेट मंत्री मास्टर भंवर लाल मेघवाल के निधन की खबर सुनकर बहुत गहरा दुःख हुआ। वर्ष 1980 से स्व. मास्टर भंवर लाल मेघवाल और मेरा साथ रहा है। जनहित से जुड़े मुद्दों एवं दलित समाज के हित से जुड़ी समस्याओं को उन्होंने हमेशा प्रमुखता से उठाया। अपनी प्रतिभा एवं लगन से उन्होंने सार्वजनिक जीवन में विशिष्ट पहचान बनाई। प्रदेश में विभिन्न महत्वपूर्ण मंत्रालयों के मंत्री के रूप में उनकी उल्लेखनीय सेवाओं को सदैव याद किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने ईश्वर से दिवंगत की आत्मा की शांति तथा दुःख की इस घड़ी में शोक संतप्त परिजनों को यह आघात सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है। साभार-khaskhabar.com  

Read More

नई दिल्ली । भारत में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 29,164 नए मामले आने के बाद कुल मामलों की संख्या 88,74,291 हो गई है । वहीं 449 नई मौतों के बाद कुल मौतों की संख्या 1,30,519 हुई। 12,077 की कमी के बाद सक्रिय मामले 4,53,401 हुए। 40,791 नए डिस्चार्ज के बाद कुल ठीक हुए मामलों की संख्या 82,90,371 हुई। साभार-khaskhabar.com  

Read More

शिमला । हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय तथा मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने प्रदेश तथा देश के लोगों को दीपावली के पावन अवसर पर शुभकामनाएं दी हैं। राज्यपाल ने अपने संदेश में कहा कि प्रकाश का यह पर्व खुशी एवं प्रसन्नता तथा बुराई पर अच्छाई और अंधकार पर उजाले की विजय का प्रतीक है।  

Read More

लखनऊ । बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की अध्यक्ष मायावती ने भीम राजभर को मुनकाद अली की जगह उत्तर प्रदेश का नया प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है। मुनकाद अली को पिछले साल अगस्त में उप्र इकाई का अध्यक्ष नियुक्त किया गया था और हाल ही में हुए उपचुनाव में पार्टी द्वारा एक भी सीट न जीत पाने के कारण उन्हें हटाया गया है।  

Read More

नई दिल्ली । दिल्ली विश्वविद्यालय में 18 नवंबर से पोस्ट ग्रेजुएशन पाठयक्रमों में दाखिला प्रक्रिया शुरू की जा रही है। दिल्ली विश्वविद्यालय प्रशासन ने इस दाखिला प्रक्रिया के दौरान ऐसे छात्रों को राहत देने का निर्णय लिया है जिनके ग्रेजुएशन का रिजल्ट अभी तक घोषित नहीं हुआ है। ऐसे छात्र भी अब पोस्ट ग्रेजुएशन पाठ्यक्रमों के लिए आवेदन कर सकते हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय प्रशासन ने आधिकारिक जानकारी देते हुए कहा, ग्रेजुएशन के जिन छात्रों का परिणाम जारी नहीं हुआ है, उन्हें भी पोस्ट ग्रेजुएशन में दाखिला लेने में कोई समस्या नहीं होगी। छात्र विश्वविद्यालय की एडमिशन बेवसाइट पर जाकर आवश्यक औपचारिकता पूरी करें। इन छात्रों को फिलहाल प्रोविजनल एडमिशन दिया जाएगा। परिणाम जारी होने तक सीट खाली रखी जाएगी।  

Read More

नई दिल्ली। देश में दिवाली के त्यौहार को बड़े ही धूमधाम से मनाया गया, लेकिन इसी के साथ बीते 24 घंटे में रविवार को भारत में कोरोना के 41,100 नए मामले दर्ज किए गए हैं और 447 से अधिक मौतें हुई हैं।

Read More

पंजाब की नहरों में 29 अक्तूबर से 5 नवंबर तक पानी छोडऩे का प्रोग्राम जारी, यहां देखें

Read More

नवाबों के शहर में जुटेंगे माटी के फनकार

Read More

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More