BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

हरियाणा में 1 करोड़ फेस मास्क बांटे जाएंगे

चंडीगढ़ । हरियाणा में कोरोना के बढ़ते मामले को देखते हुए, मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने रविवार को वायरस से बचने के लिए फेस मास्क पहनने को लेकर लोगों को आगाह किया। उन्होंने साथ ही कहा कि सरकार लोगों के बीच एक करोड़ फेस मास्कों का वितरण करेगी। राज्य में दोबारा लॉकडाउन लगाने की अटकलों को खारिज करते हुए, खट्टर ने टेलीविजन पर दिए अपने संबोधन में कहा कि सार्वजनिक जगहों पर जो सुरक्षा नियमों का उल्लंघन करेंगे, उनपर 500 रुपये का फाइन कड़ाई से लगाया जाएगा।

उन्होंने लोगों से छह से सात मास्क उनके पॉकेट में रखने का आग्रह करते हुए कहा, "जो मास्क नहीं पहन रहे हैं, उन लोगों को मास्क दिया जाना चाहिए।"

उन्होंने कहा कि दूसरे राउंड के सिरो सर्वे से पता चला कि राज्य की 14 प्रतिशत आबादी पहले ही कोरोनावायरस से संक्रमित हो चुकी है।

मुख्यमंत्री ने कहा, "इसका मतलब है कि 37 लाख से ज्यादा लोगों में इस वायरस की पहचान नहीं हो सकी थी।"


साभार-khaskhabar.com

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More