BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

MATHURA : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने रखा पार्टी का पक्ष

मथुरा। मथुरा मार्ग स्थित श्रीपाद बाबा गोशाला में मंगलवार को पहुंचे स्वतंत्रदेव सिंह ने कहा पाकिस्तान, बंग्लादेश में हिंदुओं को अपनी बात कहने का अधिकार नहीं है। संप्रदाय के आधार पर इन देशों में लोगों को परेशान किया जा रहा है। ऐसे जो लोग भारत में शरण लेना चाह रहे हैं, उन्हें नागरिकता देने के लिए ही सीएए कानून संसद में पास किया गया है। सपा में परिवारवाद हावी है। अपने परिवार को ही हर जगह से सांसद और विधायक बनाकर राजनीति कर रहे हैं, तो दूसरे यादवों को आगे लाना सीखें।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने समाजवादी पार्टी पर हमलावर होते हुए कहाकि विपक्ष  लोगों को गुमराह कर रहा है। उन्होंने कहाकि पहले अखिलेश यादव अपने गिरेबां में झांकें।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह ने सीएए कानून पर कांग्रेस, सपा और बसपा को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि पहले कानून का अध्ययन करें। कहा कि छात्रों और देश की जनता को गुमराह करने का काम न करें। सीएए किसी को देश से बाहर करने वाला नहीं बल्कि पड़ोसी मुल्कों में पीड़ित लोगों को भारत में सम्मान दिलाने वाला कानून है। लोग अब इसे समझने लगे हैं और हिंसा व आंदोलन में अब खत्म होने लगे हैं।
  देश में पीएम मोदी और प्रदेश में सीएम योगी लोगों को जोड़ने का काम कर रहे हैं। कहा जिस तरह की राजनीति सपा, बसपा और कांग्रेस कर रही है। आने वाले समय में इन्हें न तो हिंदू ही वोट देंगे और न ही मुस्लिम। प्रियंका गांधी द्वारा सीएए का विरोध करने वालों से मुलाकात करने के सवाल पर कहा कि उन्हें समझना चाहिए कि सत्तर साल उन्होंने देश पर राज किया है। वे देश, समाज और छात्रों को भड़काने का काम न करें। छात्रों को भी कानून के बारे में अब पढ़कर समझ आने लगा है और मुस्लिम समाज भी अब समझ चुका है कि ये कानून किसी को देश से बाहर करने के लिए नहीं बल्कि पीड़ित लोगों को देश में सम्मान देने के लिए है।


 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More