BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

बीएसएफ ने की ‘फिट इंडिया फ्रीडम रन’ की शुरुआत

मथुरा। सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने देश में अपनी सभी इकाइयों और सीमा पर स्थित चैकियों के लिए ‘फिट इंडिया फ्रीडम रन’ की शुरुआत की है जिसके तहत बल के सैनिक और अधिकारी दस किलोमीटर पैदल चलेंगे। मथुरा के बाद गांव स्थित 178वीं वाहिनी बीएसएफ के कार्यवाहक कमांडेंट ने कहा कि केंद्रीय खेल मंत्री किरन रिजिजू ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर इस अभियान की शुरुआत की और सुरक्षा बलों से आग्रह किया कि वे अपने प्रतिष्ठानों में इसे प्रोत्साहित करें। बीएसएफ की सभी इकाइयों में 15 अगस्त से 10 किलोमीटर पैदल चलने और दौड़ने का आयोजन किया गया है। अभियान के तहत सीमावर्ती और अन्य स्थानों पर बीएसएफ की सभी इकाइयां इसमें भाग लेंगी।” उन्होंने कहा कि बीएसएफ के शिविरों के पास रहने वाले स्थानीय लोगों को भी स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के वास्ते प्रोत्साहित करने के लिए अभियान से जोड़ा जाएगा।


स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर फिट इंडिया कैंम्पन में 10 किलोमीटर पैदल मार्च 178वीं वाहिनी बीएसएफ के द्वारा आयोजित किया गया। जिसमें वी. पी. शाह, द्वितीय कमान अधिकारी, अनिल कुमार तोमर डिप्टी कमांडेंट, मनोज कुमार डिप्टी कमांडेंट के नेतृत्व में बाद कैंप से अभियान का शुभारंभ किया जो रिफाइनरी होते हुए गेट नंबर नौ से बीडीएफ प्लांट भैंसा गांव होते हुए बाद रेलवे कॉलोनी पहुंचे। बाद रेलवे कॉलोनी से बाद गांव होते हुए बाद गांव स्थित बीएसएफ कैंप में आकर अभियान का समापन किया। फिट इंडिया अभियान में सूबेदार अनिल कुमार, एसआई मोहम्मद शादाब रहमानी सहित 178वीं वाहिनी बीएसएफ के अन्य बल सदस्य मुख्य रूप से मौजूद रहे।

कार्यवाहक कमांडेंट ने कहा कि जवानों द्वारा 10 किलोमीटर की दौड़ को देखकर आम नागरिक भी प्रेरित होंगे। जिससे स्वस्थ जीवनशैली अपनाने की प्रेरणा मिलेगी, अभियान के अंतर्गत स्थानीय लोगों को जोड़ा जाएगा। वहीं बाद गांव निवासी दिनेश सिंह तरकर ने कहा कि ब्रजभूमि के लिए यह गौरवशाली बात है कि जवानों के अभियान से प्रेरित होकर युवा भी फिट इंडिया फ्रीडम रन अभियान का हिस्सा बन रहे हैं इससे जनपद के युवाओं में हर्ष की लहर है।

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More