BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

MATHURA : रक्तदान फाउंडेशन का 25 वां रक्तदान शिविर सम्पन्न

मथुरा। जिले में रक्त की कमी को दूर करने के लिए प्रयासरत संस्था रक्तदाता फाउंडेशन द्वारा 25 वे रक्तदान शिविर का आयोजन मथुरा मार्ग स्थित राम कृष्ण मिशन चैरिटेबल हॉस्पिटल वृन्दावन में आयोजित किया गया।
शिविर का शुभारंभ हॉस्पिटल के सचिव स्वामी सुप्रकासानन्द जी द्वारा माँ सरस्वती के चित्रपट पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वल्लन के साथ हुआ।
वैसे तो संस्था द्वारा लगभग हर महीने 1 या दो रक्तदान शिविर मथुरा जिले में कही न कही आयोजित किये जायें है परन्तु इस रक्तदान शिविर की एक खास बात यह है कि इस शिविर में हॉस्पिटल के समस्त मैनेजमेंट स्टाफ, डॉक्टर्स,स्टाफ नर्स एवं अन्य विभागों में कार्यरत स्टाफ सभी के द्वारा रक्तदान किया गया है यह इस हॉस्पिटल द्वारा एक सराहनीय पहल है। शिविर में कुल 65 यूनिट रक्तदान हुआ
हॉस्पिटल के उपसचिव स्वामी कालीकृष्णनंद जी ने बताया कि जब से रक्तदाता फाउंडेशन द्वारा हमारे हॉस्पिटल में रक्तदान शिविरों का आयोजन किया जाने लगा है तब से हमको रक्त के संदर्भ में कोई भी समश्या नही आती है अगर कभी रक्त की कमी होती भी है तब संस्था के कॉर्डिनेटर द्वारा तत्काल प्रभाव से पूरा किया जाता है।
डॉ सुमंत महाराज जी ने बताया कि रक्तदान एक सुरक्षित प्रक्रिया है हर स्वस्थ इंसान तीन महीने में एक बार रक्तदान कर सकता है जो किसी जरूरत मंद की जिंदगी बचाने का कार्य करेगा साथ ही स्वयं भी स्वस्थ रहेगा।
संस्था के वृन्दावन कॉर्डिनेटर प्रीत अग्रवाल ने बताया कि संस्था जरूरतमंद को रक्त उपलब्ध कराने का पूरा प्रयास करती है और सभी से अपील करती है को आप सभी इस मुहिम में हमे सहयोग करे और किसी अनजान के लिए जीवनदाता बने।
संस्था द्वारा सभी रक्तवीरों को प्रसस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह दिया गया एवं समापन स्वल्पाहार के साथ हुआ शिविर में मुख्य रूप से गोपाल खंडेलवाल,अमित गोयल,प्रिंस खंडेलवाल,शुभम अग्रवाल,गोविंद खंडेलवाल,यतेंद्र फौजदार,सौरभ अरोरा,मोहित गुप्ता,कुशल अग्रवाल,मोहित अग्रवाल आदि लोग उपस्थित रहे।

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More