BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

MATHURA : सड़क पर शव रखकर लगाया जाम

मथुरा। तेज रफ्तार ट्रक ने शेरगढ नौहझील मार्ग पर एक बच्ची को टक्कर मार दी। दुर्घटना में बच्ची गंभीररूप से घायल हो गई। एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। दुर्घटना की सूचना ग्रामीणो ंने पुलिस को दे दी थी।

बच्ची की मौत होने के बाद भी पुलिस नहीं पहुंची और किसी तरह की कोई कार्यवाही नहीं की। इससे ग्रामीण नाराज हो गये और बच्ची के शव को सडक पर रख कर जाम लगा दिया। ग्रामीणों का आरोप था कि पुलिस नमनानी कर रही है। हमें जाम लगाने के लिए मजबूर किया गया है।


दुर्घटना सुबह करीब सात बजे हुई जब शेरगढ नौहझील मार्ग पर सात वर्षीय वंशिका घायल हो गई। यहां से परिजन बच्ची  को सीएचसी नौहझील ले गये। सीएचससी से बच्ची को जिला चिकित्सालय के लिए रेफर कर दिया।

जिला चिकित्सालय में इलाज की उचित व्यवस्था नहीं होते देख परिजन बच्ची को गंभीर अवस्था में एक निजी चिकित्सालय लेकर पहुंचे। यहां कुछ घंटे इलाज चलने के बाद बच्ची ने दम तोड दिया।

यहां से शव को लेकर ग्रामीण गांव पहुंचे और उन्हें पता चला कि पुलिस ने अभी तक कोई कार्यवाही नहीं की है तो उनका गुस्सां भडक गया। बच्ची के शव को सडक पर रख कर जाम लगा दिया। हालांकि पुलिस के पहुंचने के बाद ग्रामीणों ने कार्यवाही के आश्वासन पर जाम खोल दिया।

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More