देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read Moreमथुरा । विश्व शांति सेवा चैरिटेबल ट्रस्ट एवंश्मेरा भारत-मेरा स्वाभिमान अभियान के सदस्यों ने सर्दी को देखते हुए मथुरा में कई स्थानों पर निराश्रित परिवारों को कंबल प्रदान किए। संस्था अध्यक्ष देवकीनंदन ठाकुरजी महाराज के आह्वान पर सदस्यों ने मंगल एवम् बुधवार को कृष्णा नगर, गोवर्धन रोड, मथुरा जंक्शन की द्वितीय एंट्री, कैंट एरिया के मां काली, मंदिर स्टेट बैंक चैराहा, भूतेश्वर आदि स्थानों पर खुले आसमान के नीचे रह रहे भिक्षुक एवं लोगों को कंबल प्रदान किए । सदस्यों ने रात्रि नौ बजे के बाद नगर भ्रमण कर इन स्थानों पर जाकर सर्दी से परेशान व्यक्तियों को सहायता प्रदान की । टीम ने पेड़ों के नीचे सो रहे निराश्रितों को कंबल ओढ़ाए। इस अवसर पर शांति सेवा धाम के गजेंद्र सिंह ने कहा कि खुले आसमान के नीचे जीवन यापन कर रहे परिवारों की सहायता लिए सक्षम लोगों को आगे आना चाहिये, यही मानवता का धर्म है । विश्व शांति सेवा चैरिटेबल ट्रस्ट ने चार सौ कंबल की व्यवस्था की थी, जिसे रात्रि में जरूरतमंद व्यक्तियों को बांटा गया है । विष्णु शर्मा, अमित शर्मा, जगदीश वर्मा, धर्मेंद्र यदुवंशी आदि शामिल रहे ।
विश्व मानव रूहारी केन्द्र ने स्लम एरिया में बांटे तीन सौ कंबल
विश्व मानव रूहानी केन्द्र ने जरूात मंद लोगों को तीन कंबल वितरित किये। विश्वमानव रूहानी केंद्र एक परोपकारी संस्था है जो बिना, जाति, धर्म और रंग के भेदभाव के लोगों की मदद करती है। संस्था का कार्यालय नवानगर पंजकुला हरियाणा में है। संस्था ने मानवता की सेवा में कार्यकरते हुए कंबल वितरण किया। विश्व मानव रूहानी केन्द्र शाखा मथुरा के अंतर्गत स्लम ऐरिया में जाकर मानस सेवा की।













Related Items
MATHURA : ठाकुर जानकी वल्लभ लाल का धूमधाम से मनाया अन्नकूट महोत्सव
MATHURA : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज आएंगे मथुरा
MATHURA : प्रधानमंत्री के आगमन को लेकर अधिकारियों की दौड़ भाग जारी