BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

MATHURA : भाजपा कार्यकारिणी ने की जनता कर्फ्यू को सफल बनाने की अपील

मथुरा। भाजपा कार्यकारिणी ने लोगों से रविवार को जनता कफ्र्यू को सफल बनाने की अपील की है। भारतीय जनता पार्टी जिला अध्यक्ष मधु शर्मा ने सभी जनपदवासियांे, पार्टी पदाधिकारियांे एवं   कार्यकर्ताओं से अनुरोध किया है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के नाम अपने सम्बोधन में विश्वव्यापी महामारी कोरोना वायरस से लड़ने के लिए एकजुट होने का आह्वान किया है। रविवार को जनता का  कफ्र्यू जनता के लिए जनता द्वारा लगाने का आव्हान किया। जिसका समय सुबह सात बजे से रात नौ बजे है, साथ ही जो भी कर्मचारी इस संकट की घड़ी में देश की सेवा में संलग्न हैं। उनका हौंसला बढ़ाने एवं धन्यवाद देने का आव्हान किया तथा शाम पांच बजे अपने घर के दरवाजे पर ताली, थाली एवं घण्टी बजाकर आभार कर सैल्यूट करें। अतः सभी से अपील है कि आप सभी प्रधानमंत्री का सर्मथन करें तथा कोरोना वायरस को हराएं। जिलाअध्यक्ष ने कहां कि वैज्ञानिक दृष्टिकोण से देखा जाये तो 24 घंटे तक वायरस को अगर इंसानी शरीर नहीं मिले तो उसका चक्रव्यू टूटता चला जाएगा। हम महामारी को रोकने में काफी हद तक कामयाब हो जाएंगा। आज का दिन बेटी निर्भया के चरणो में सच्ची श्रद्धांजलि का दिन है। जिला पदाधिकारियों सत्यपाल, देवेश, संजय लवानिया, विवेक चैधरी, जिला मीडिया प्रभारी अजय परखम, मनीषा, गौरव, अमित चैधरी, रवि, प्रवीण पाल, रवि अहेरिया, महीपाल, नरदेव चैधरी आदि ने कहाकि हम आशा करते हैं कि हमारे जनपदवासी जाति धर्म राजनीति से परे व ऊपर उठकर प्रधानमंत्री का सर्मथन करेंगे।
 

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More