BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

MATHURA : ट्रॉली से टकराई बाइक, तीन की मौत

मथुरा। अपनी बहन के यहां से लौट रहे युवक की अनियंत्रित बाइक सडक किनारे खडे ट्रैक्टर ट्राली में जा घुसी। हादसा इतना भयानक था कि तीन की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दो की हालत गंभीर बनी हुई है। दीपावली से पहले हुए हादसे के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
प्रभारी निरीक्षक छाता रवि त्यागी ने बताया कि बाइक सवार युवक हितेन्द्र निवासी खेरागढ़ क्षेत्र, आगरा अपनी बहन के यहां गुरुग्राम गया था। सुबह के समय वह बहन के यहां बाइक पर अपनी पत्नी दो बेटे व एक बेटी को लेकर लौटते समय सड़क किनारे खड़ी ट्रॉली से टकरा गया। सूचना मिलने पर इलाका पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को तत्काल उपचार के लिए नजदीकी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। इनमें से दो बच्चे व उनके पिता की मौत हो गई जबकि मां-बेटा की हालत गंभीर है। हितेन्द्र के साथ ही बेटा व एक बेटी की मौत हो गयी जबकि उसकी पत्नी व एक बेटे की हालत गंभीर है, उनका उपचार चल रहा है। उसके पास से मिले मोबाइल से परिजनों को सूचना दे दी है। धनतेरस के दिन एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया है।
 दिल्ली-मथुरा हाईवे पर शुक्रवार को हुए इस दर्दनाक हादसे में पिता समेत तीन की मौत हो गयी, जबकि मां-बेटा गंभीर रूप से घायल हो गये। इन्हें उपचार के लिए भर्ती कराया गया है। मृतक आगरा के खेरागढ़ क्षेत्र के रहने वाले हैं। शुक्रवार की सुबह एक युवक दिल्ली की ओर से बाइक पर अपनी पत्नी व तीन बच्चों को लेकर आ रहा था। तभी बाइक थाना छाता क्षेत्र में करीब साढ़े नौ बजे अकबरपुर के समीप खड़े ट्रैक्टर-ट्रॉली में पीछे से घुस गयी। बाइक की गति तेज होने के चलते तेज आवाज भी सुनाई दी। बाइक ट्रॉली से टकराने के चलते पांचों लोग गंभीर रूप से घायल हो गये। इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को
दी गई।

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More