देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read Moreमथुरा। जिलाधिकारी सर्वज्ञराम मिश्र ने कलेक्टेªट सभागार में संत समागम की बैठक लेते हुए निर्देश दिये कि सभी विभाग अपनी जिम्मेदारियांे का निर्वहन समय से पूर्ण करेें।
उन्होंने लोक निर्माण एवं उप जिलाधिकारी मांट, सदर को निर्देशित किया कि मेला क्षेत्र के सीमांकन के कार्य को पूर्ण कर हगबन्दी कर ली जाये। उन्होंने कहा कि लोक निर्माण विभाग पूरे क्षेत्र के समतीकरण का कार्य पूर्ण कर आगे की कार्यवाही करना प्रारम्भ करें।
श्री मिश्र ने उपाध्यक्ष एमवीडीए को संत समागम को सफल बनाने के लिए नोडल अधिकारी बनाते हुए निर्देश दिये कि सभी विभागों के बजट आंवटन एवं उनके द्वारा किये जाने वाले कार्यों की निरंतर समीक्षा करते रहें और जहां आवश्यकता पड़े उनके स्तर से भी पत्र भिजवायें। उन्होंने जल निगम के सहायक अभियंता पर नाराजगी प्रकट करते हुए कहा कि मेला क्षेत्र में जल भराव की समस्या को तुरन्त ठीक किया जाये, अन्यथा उनके विरूद्ध कठोर कार्यवाही की जायेगी।
जिलाधिकारी ने मेला क्षेत्र में व्यापक साफ-सफाई व्यवस्था बनाये रखने के लिए नगर निगम को निर्देशित किया। उन्होंने संत समागम की अवधि में आने वाले संत समुदाय, यात्रियों एवं पर्यटकों को खाद्य सामग्री के साथ-साथ गैस एवं मिट्टी का तेल सुगमता से उपलब्ध कराने हेतु जिला पूर्ति अधिकारी को निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि आवश्यक वस्तुओं का स्टाॅक कर लिया जाये तथा संतों को रियाहती दर पर खाद्य सामग्री उपलब्ध करायी जाये।
इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डाॅ. गौरव ग्रोवर, मथुरा विकास प्राधिकरण उपाध्यक्ष नागेन्द्र प्रताप, अपर जिलाधिकारी प्रशासन सतीश कुमार त्रिपाठी, नगर मजिस्टेट मनोज कुमार सिंह, लोक निर्माण, पर्यटन, सिंचाई सहित अन्य संबंधित विभागों के अधिकारीगण उपस्थित थे।













Related Items
तमिलनाडु में भारी बारिश, मौसम विभाग ने 11 जिलों में जारी किया ऑरेंज अलर्ट
विद्युत विभाग के खिलाफ होलीगेट पर दिया धरना
सीमा शुल्क विभाग ने कोलकाता में कार के बोनट से 2.5 करोड़ रुपये का तस्करी का सोना किया जब्त