BREAKING NEWS

नेपाल त्रासदी : अब तक 1252 शव बरामद, 95 की हो पाई शिनाख्त, चितवन में सबसे ज्यादा मौतें : जयपुर : शीतला माता की उपासना का पर्व ‘थदड़ी’: सिंधी समाज ने घरों में नहीं जलाया चूल्हा, ठंडे व्यंजनों का लगाया भोग || जयपुर : ग्रामीण राजस्थान को सौगात हर पंचायत पर बनेंगे अटल ज्ञान केंद्र व खेल मैदान, 3,219 किमी सड़कें और किसानों को तारबंदी-डिग्गी का अनुदान || मथुरा : बरसात के बीच छाता लेकर सड़क पर जमे रहे नगर आयुक्त || मथुरा : ठाकुर द्वारकाधीश में 4 को जन्मोत्सव, 5 सितंबर को मनाया जाएगा नंद महोत्सव || मथुरा : 4 सितंबर को निकलेगी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की शोभायात्रा

अक्षय पात्र संस्था ने जरूरतमंद परिवारों तक पहुंचाई राशन सामग्री किट

मथुरा। कोरोना महामारी के दौरान लॉक डाउन लगने के साथ ही पूरे देश में अक्षय पात्र संस्था द्वारा शुरू की गई आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग की बिना किसी भेदभाव के निरन्तर सेवा कार्य करने की मुहिम लगातार जारी है। शनिवार को भी संस्था द्वारा मथुरा के वार्ड संख्या 40 में करीब 400 से अधिक जरूरतमंदों परिवारों को कच्ची राशन सामग्री का वितरण किया गया। आजमपुर ,विकास नगर ,माली कॉलोनी, यमुना कॉलोनी, डाकखाना कॉलोनी, नागराज कॉलोनी आदि क्षेत्र  में आटा, दाल, चावल, चीनी, तेल, मसाले, साबुन आदि की किट संस्था द्वारा बांटी गई।


इस मौके पर संस्था के श्री भरतर्षभा दास प्रभु ने कहा कि जरूरतमंदों की सेवा करना संस्था का उद्देश्य है। आज कोरोना जैसी महामारी से लड़ने के लिए संस्था गरीब वर्ग के लोगों के साथ है, इसी कड़ी में आज उन्हें ये राहत सामग्री प्रदान करने की पहल की गई है।

संस्था के मीडिया सलाहकार ठा. प्रकाश सिंह ने बताया कि कोरोना के इस दौर में गरीब वर्ग सबसे ज्यादा प्रभावित हुआ है, आज सभी को उनके साथ खड़े होकर उनकी मदद करने की आवश्यकता है। संस्था द्वारा अब तक 20 हजार गरीब परिवारों को राहत सामग्री किट पहुंचाई जा चुकी है और अभी आगे भी यही क्रम जारी रहेगा। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभाग प्रचारक गोविंद जी की अध्यक्षता में यह कार्यक्रम संपन्न हुआ।

उन्होंने संस्था के इस कार्य की प्रशंसा करते हुए कहा कि संस्था ने देश के विभिन्न हिस्सों में जो ये मुहिम छेड़कर नई मिशाल पेश की है, उनके इस अतुलनीय योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता। संस्था का हर सदस्य इस कार्य के लिए बधाई का पात्र है।

वार्ड के पार्षद श्याम सिंह ने संस्था के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में मुख्य शिक्षक गौरव गर्ग, अक्षय पात्र प्रतिनिधि जितेंद्र शर्मा, चेतन गोस्वामी, गटनायक अंकित गौर, जीतू आदि उपस्थित थे।

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

वह खौफनाक रात हमारा पीछा कर रही है

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More