BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

MATHURA : अक्षय पात्र का किया गया निरीक्षण

मथुरा। प्रदेश के राज्यपाल आनन्दी बेन पटेल द्वारा अक्षय पात्र में जाकर परिषदीय विद्यालयों के लिए बनाये जा रहे भोजन का निरीक्षण किया। उन्होंने अक्षय पात्र में जाकर भोजन बनाने वाली प्रत्येक मशीन आटा गूथना, ओटोमेटिक रोटियों का बनना तथा भोजन को सप्लाई किये जाने की व्यवस्था आदि का निरीक्षण किया। इस अवसर पर परिषदीय विद्यालयांे से आयीं छात्राओं को अक्षय पात्र में बने हुए खाने को राज्यपाल ने स्वयं परोसा तथा बच्चोें से भोजन के संबंध में जानकारी प्राप्त की।
इससे पहले राज्यपाल द्वारा प्रातः पवनहंस हैलीपेड पर आकर दामोदर मन्दिर के लिए प्रस्थान किया जहां पहुंचकर उन्होंने भगवान के दर्शन कर पूजा अर्चना की। उन्होंने श्रीराधा वृन्दावन चन्द्रोदय मन्दिर परिसर में जाकर प्रभु राधा कृष्ण की पूजा अर्चना की। मन्दिर के पुजारी एवं अक्षय पात्र मन्दिर के चेयरमेन मधु पंडितदास द्वारा मंत्रोच्चारण करके राज्यपाल महोदया से पूजा अर्चना कराई गई तथा माला एवं साॅल अर्पित करके उनका स्वागत किया तथा मन्दिर का प्रसाद देते हुए मन्दिर के संबंध में जानकारियों से अवगत कराया गया। इस अवसर पर जिलाधिकारी सर्वज्ञराम मिश्र, अपर जिलाधिकारी प्रशासन सतीश कुमार त्रिपाठी, नगर मजिस्टेªट मनोज कुमार सिंह, पुलिस अधीक्षक नगर अशोक कुमार मीणा, टैªफिक ब्रजेश कुमार सिंह, उप जिलाधिकारी सदर क्रान्तिशेखर सिंह, सीओ सदर उमेश कुमार तिवारी सहित आदि अधिकारीगण उपस्थित थे।

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More