देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read Moreमथुरा। कोरोना मरीजों की संख्या दहाई में पहुचते ही जिला प्रशासन हरकत में आ गया है। लाकडाउन की समीक्षा के बाद इसे और प्रभावी बनाने की कवायद तेज कर दी गई है। जिलाधिकारी सर्वज्ञराम मिश्र ने कलेक्टेªट सभागार में कोरोना वायरस कोविड-19 के दौरान लाॅक डाउन व्यवस्थाओं के संबंध में बैठक करते हुए निर्देश दिये कि दूध की दुकान, डेरी, सील्ड एरिया हॉट स्पॉट के बाहर सुबह 7 से शाम 6 बजे तक खुलंेगी और डोर टू डोर डिलीवरी’ करेंगे। डेरी की दुकान से कोई दूध नहीं बेचा जाएगा। केवल डोर टू डोर डिलीवरी होगी।
श्री मिश्र ने बताया कि मेडिकल की दुकान सील्ड एरिया हॉट स्पॉट के ’बाहर 7 से 11 बजे’ तक खुली रहेंगी। उनहोंने कहा कि सब्जी, फल वाले लगातार ’सुबह 7 से शाम 6 बजे तक’ मोहल्लों में घूम घूम कर सील्ड एरिया हॉट स्पॉट के बाहर सोशल डिस्टेंस बनाये रखते हुए बेचते रहंेगेे। सील्ड एरिया हॉट स्पॉट में केवल ’पास वाले’ सब्जी, फल वाले ही सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक जा सकेंगे।
जिलाधिकारी ने बैठक में कहा कि सील्ड एरिया हॉट स्पॉट में सूखा राशन कोविड बैग के जरिये वितरित किया जाएगा। कोविड बैग में 5 लोगो के लिए 7 दिवस का सूखा राशन जैसे आटा, नमक, मसाले, चीनी, चावल इत्यादि रहेंगे, जिसकी कीमत फिक्स रहेगी। सील्ड एरिया हॉट स्पॉट में लिए दूध पैकेट की पर्याप्त सप्लाई सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तके रहेगी।
सील्ड एरिया के अंदर कोई भी किराना की दुकान, डेरी की दुकान, दूध की दुकाने डोर टू डोर डिलीवरी ही करेगी, दुकानों पर भीड़ नही लगेगी। शहर के सभी किराना वाले डोर टू डोर डिलीवरी ही करेंगे। अब दुकानों पर कोई खरीदारी नही होगी, किराना वाले अपने लोगो का पास नगर निगम से बनवा ले और मोहल्ले मे डोर टू डोर डिलीवरी सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक करे। श्री मिश्र ने निर्देश दिये कि सभी दूध, किराना, मेडीकल जैसे अन्य लोग अपने प्रवेश पास नगर निगम से बनवा लंे। दुकान से कोई समान नही बेच जाएगा। सभी अपने अपने एरिया में डोर टू डोर डिलीवरी करेंगे। डिलीवरी करने वाला व्यक्ति मास्क पहने, ग्लव्स पहने और सामाजिक दूरी मेन्टेन करते हुए घर घर जाकर डिलीवरी करेगा।
जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने संयुक्त रूप से सभी मजिस्टेªट एवं पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिये कि सभी बोर्डरों पर निगरानी की जाये और इधर-उधर कोई भी वाहन या व्यक्ति न जाये। उन्होंने कहा कि आवश्यक वस्तु खाद्यान्न का ही आवागमन हो। उन्होंने यह भी निर्देश दिये कि कोई भी अधिकारी या कर्मचारी का आने-जाने हेतु पास न बनाया जाये।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डा. गौरव ग्रोवर ने बताया कि सील्ड एरिया मैं मेडिकल सप्लाई डोर टू डोर की जाएगी, उसके लिए चिन्हित किये गए मेडिकल स्टोर्स की सूची जारी की गयी है, उन्हें फोन करके या व्हाट्सएप्प पर पर्चा भेजकर दवाई सील्ड एरिया में मंगवाई जा सकती है। चिन्हित मेडिकल स्टोर वाले संबंधित कार्यालय नगर निगम से पास जारी करवा लें।
डा0 ग्रोवर ने बैठक में निर्देश दिये कि सील्ड एरिया हॉट स्पॉट एरिया में विस्तार किया गया है, होलीगेट से क्वालिटी तिराहा तक, आर्य समाज रेलवे क्रोसिंग से होली गेट तक रोड के दोनों और का एरिया, होली गेट से भरतपुर गेट तक रोड के दोनों और का एरिया। इस एरिया में स्थित मेडिकल की खुदरा और थोक की दुकाने डोर टू डोर डिलीवरी करने हेतु नगर निगम से पास इशू करवा ले।
मुख्य चिकित्साधिकारी डा. शेर सिंह ने बताया कि मेडिकल संबंधित इमरजेंसी हेतु 108 पर कॉल करे और 2 एम्बुलेंस डिस्ट्रिक्ट हॉस्पिटल पर इमरजेंसी हेतु तैयार रहेगी। डिस्ट्रिक्ट हेल्प लाइन नम्बर निम्नलिखित है जिन पर कॉल करके समस्या हेतु अवगत कराया जा सकता है और आवश्यक मदद भी मंागी जा सकती है।
जिला प्रशासन नागरिक सुरक्षा कंट्रोल रूम हेल्प लाइन नम्बर
0565-2427018, 0565-2470352, 7599738133, 9454417724, 9453287024
स्वास्थय विभाग कंट्रोल रूम हेल्प लाइन नम्बर
0565-2471914, 0565-2970373, 0565-2970374
पुलिस कंट्रोल रूम
7839003402
नगर निगम मथुरा कंट्रोल रूम हेल्प लाइन नम्बर
0565-2503632, 6397994213, 6397994214
नगर निगम वृन्दावन कंट्रोल रूम हेल्प लाइन नम्बर
0565-2442331 नम्बरों पर आवश्यकता पड़ने पर काॅल कर समस्या का समाधान किया जायेगा।
बैठक में नगर आयुक्त रविन्द्र कुमार मांदड, मुख्य विकास अधिकारी नितिन गौड़, पुलिस अधीक्षक नगर अशोक कुमार मीणा, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व बृजेश कुमार, नगर मजिस्टेªट मनोज कुमार सिंह, जिला खाद्य विपणन अधिकारी राजेश्वर प्रताप सिंह सहित अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी एवं व्यापारीगण उपस्थित थे













Related Items
जलगांव रेल दुर्घटना: 13 मृतकों में चार नेपाली नागरिक शामिल, राहुल गांधी बोले- 'दोषियों को सख्त सजा मिले'
पम्पकिन सीड्स: कोमल से दिल और सख्त हड्डियों का रखते हैं ये पूरा ख्याल
MATHURA : ठाकुर जानकी वल्लभ लाल का धूमधाम से मनाया अन्नकूट महोत्सव