BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

MATHURA : प्रशासन रहा चौकन्ना

मथुरा। छह दिसम्बर का हौवा इस बार कान्हा की नगरी में कहीं नजर नहीं आया। किसी तरह की कोई प्रतिक्रया शहर से देहात तक नहीं हुई। इसक बावजूद जिला प्रशासन पूरी तरह से चैकन्ना नजर आया। शहर की मिश्रत आबादी वाली कालोनियों के अलावा कस्बों में भी पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी लगातार जमे रहे और हर गतिविधि पर बारीकी से नजर रखी। यहां तक कि गावां की हलचल पर की टोह भी ली जाती रही। हालांकि इस बार किसी ने न जुलूस निकाला और नहीं किसी तरह के गम, या खुशी का इजहार किया लेकिन पुलिस प्रशासन की मुस्तैदी कुछ ज्यादा ही रही।
 राया कस्बे में जगह जगह पर पुलिस फोर्स मुस्तैद रहा वहीं उपजिलाधिकारी महावन ने सुरक्षा व्यबस्था का जायजा लिया 6 दिसम्बर को लेकर पुलिस प्रशासन  मथुरा अलीगढ़ मार्ग, मोहल्ला पठान पाड़ा, सुल्तान गंज, चामुंडा तिराहा, बलदेव रोड, मांट रोड आदि स्थानों पर मुस्तेद दिखा। सुरक्षा व्यवस्था के लिए उपजिलाधिकारी  महावन हनुमान प्रसाद मौर्य, क्षेत्रधिकारी महावन विजय शंकर मिश्र, थाना प्रभारी निरीक्षक चतर सिंह राजौरा, सेक्टर मजिस्ट्रेट सहित भारी मात्रा में पुलिस फोर्स मुस्तेद रहा। यह स्थिति इस राया कस्बे की नहीं थी। महावन, कोसी, नंदगांव, बरसाना सहित हर छोडे बडे कस्बे का नजारा कुछ ऐसा ही था। शहर में भी पुलिस बल पूरी मुस्तैदी के साथ ड्यूटी करता दिखा। अधिकारी लगातार गस्त करते रहे और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते रहे।

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More