देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read Moreमथुरा। जिलाधिकारी सर्वज्ञराम मिश्र ने कलेक्टेªट स्थित अपने कक्ष में जनशिकायतों को सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी अपने विभाग से संबंधित शिकायतों का समय निर्धारित करके निस्तारण करें। जो अधिकारी समय सीमा पर निस्तारण नहीं करेंगे उनके विरूद्ध नियमानुसार कार्यवाही की जायेगी।
श्री मिश्र ने नत्थी सिंह पुत्र मोहन सिंह नगला पिसावा वृन्दावन की शिकायत पड़ोसी द्वारा उसकी मेड़ को तुड़वाकर कब्जा करने तथा जान से मारने की धमकी देने पर उन्होंने एसडीएम सदर को तुरन्त जांच कर आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिये। इसी प्रकार बीरबल पुत्र ननगा निवासी सींह पोस्ट पलसों तहसील गोवर्धन ने शिकायत की थी उसके भाई द्वारा उसकी जमीन पर जबरदस्ती कब्जा कर लिया गया है तथा घर से भाग जाने तथा आत्महत्या कर लेने के लिए कहा जाता है, जिस पर जिलाधिकारी ने सीओ गोवर्धन को न्याय उचित कार्यवाही करने के निर्देश दिये। इसी प्रकार आज की जनशिकायतों में अण्डर बाईपास, चकरोड़, पेंशन संबंधी शिकायतें प्राप्त हुई जिस पर जिलाधिकारी द्वारा तुरन्त निस्तारण करने के आदेश जारी किये। इस अवसर पर एसएलओ सुरेन्द्र प्रसाद यादव, आरडी राम आदि उपस्थित थे।













Related Items
MATHURA : ठाकुर जानकी वल्लभ लाल का धूमधाम से मनाया अन्नकूट महोत्सव
MATHURA : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज आएंगे मथुरा
MATHURA : प्रधानमंत्री के आगमन को लेकर अधिकारियों की दौड़ भाग जारी