BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

पदाधिकारियों का आग्रह माना

मथुरा। श्मशान स्थल संचालन समिति ध्रुवघाट व श्री तिलकद्वार अग्रवाल धर्मशाला समिति श्री अग्रवाल सभा  की एक संयुक्त बैठक वर्तमान परिस्थितियों एवं घटनाक्रम के संदर्भ में आयोजित की गई जिसमें विगत दिवस धु्रवघाट श्मशान स्थल संचालन समिति के अध्यक्ष पूर्व पालिका अध्यक्ष वीरेंद्र अग्रवाल द्वारा दिए गए त्याग पत्र के संदर्भ में उपस्थित पदाधिकारियांे द्वारा आग्रह करने के बाद पुनः दायित्व संभालने की स्वीकृत दी गई व विगत दिवस धुुवघाट श्मशान स्थल संचालन के मंत्री शिवकुमार अग्रवाल एड. के आकस्मिक निधन पर मौन श्रद्धांजलि के साथ उनके स्थान पर अनिल अग्रवाल को संचालन समिति का मंत्री व अग्रवाल सभा के संगठन मंत्री शशिभानू गर्ग को प्रबंध मंत्री सर्वसम्मति से मनोनीत किया।


 बैठक की अध्यक्षता करते हुए मथुरा श्मशान स्थल संचालन समिति के संरक्षक गोपेश्वर नाथ चतुर्वेदी ने कहा कि समिति द्वारा जहां बरसों से हजारों लावारिस शवों का निशुल्क अंतिम संस्कार किया जाता रहा है वहीं रेलवे व अन्य जनपदों से भी जरूरतमंद शवों का निशुल्क अंतिम संस्कार समिति द्वारा वर्षों से किया जा रहा है। वर्तमान में कोविड-19 शवों के संस्कार की व्यवस्था श्मशान स्थल पर ना होने की प्रशासन को पूरी सूचना के बाद भी कुछ व्यक्तियों द्वारा स्वयं यह व्यवस्था की जा रही है व मनमाना शुल्क प्राप्त किया जा रहा है जबकि संचालन समिति सभी प्रकार के शवों का निशुल्क अंतिम संस्कार कराती है जिसका कोई शुल्क नहीं लिया जाता उपस्थित संचालन समिति के अध्यक्ष वीरेंद्र अग्रवाल ने बताया कि कुछ लोगों द्वारा समिति को बदनाम करने की दृष्टि से भ्रामक प्रचार किया जा रहा है जबकि कोविड-19 के शवों की क्रिया की जिम्मेदारी जिला प्रशासन नगर निगम व स्वास्थ्य विभाग की है जब कि इस संदर्भ में पूर्व में प्रशासन को पत्र लिखकर अवगत कराया जा चुका है उपस्थित वरिष्ठ समाजसेवी वह रामलीला सभा मथुरा के अध्यक्ष जयंती प्रसाद अग्रवाल ने शीघ्र ही जिला प्रशासन को पदाधिकारियों के साथ एक बैठक कर इस समस्या को सुलझा ने व समिति रिक्त पदों की सर्वसम्मति से पूर्ति की बात रखी । उपस्थित श्री तिलक द्वार अग्रवाल धर्मशाला समिति के अध्यक्ष महेश चंद्र बंसल द्वारा श्मशान स्थल समिति के  मंत्री पद के लिए अनिल अग्रवाल सदर वाले व प्रबंध मंत्री हेतु श्री अग्रवाल सभा मथुरा के संगठन मंत्री शशि भानु गर्ग का नाम प्रस्तावित किया जिसे सर्वसम्मति से स्वीकार किया गया। बैठक के अंत में संचालन समिति के स्वर्गीय मंत्री शिवकुमार अग्रवाल एडवोकेट को दो मिनट की मौन श्रद्धांजलि अर्पित की गई। बैठक का संचालन तिलक द्वार अग्रवाल धर्मशाला समिति के मंत्री हेमंत कुमार अग्रवाल द्वारा किया गया।
 बैठक में श्री अग्रवाल सभा के प्रधान मंत्री चैधरी सुरेश चंद्र अग्रवाल संगठन मंत्री शशिभानु गर्ग श्री तिलक द्वार अग्रवाल धर्मशाला समिति के अध्यक्ष महेश चंद बंसल उपाध्यक्ष राकेश अग्रवाल मंत्री हेमंत अग्रवाल ध्रुवघाट संचालन समिति के राधा मोहन पाराशर सतीश चंद्र अग्रवाल अनिल अग्रवाल जी सीऽपीऽसारस्वत आदि उपस्थित थे।

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More