देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read Moreमथुरा। नवचेतन एक आवाह्न संस्था के द्वारा चलाए जा रहे शिक्षा का अधिकार प्रोजेक्ट के अंतर्गत संचालित सांध्यकालीन मुफ्त कक्षाओं में राष्ट्रीय पर्व गणतंत्र दिवस संस्था के पदाधिकारियों द्वारा बच्चों के बीच बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। बच्चों के द्वारा देेेशभक्तिश के गीत गाए गए , साथ ही बच्चों के द्वारा रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। संस्था की अध्यक्ष भावना शर्मा ने कहा कि संस्था इन बच्चों को लगातार विगत 2 वर्षों से मुफ्त पढ़ाने का कार्य कर रही है। संस्था का उद्देश्य है कि प्रत्येक बच्चा शिक्षित हो जिससे कि वह अपनेेे भविष्य को संवार सके। संस्था की ओर से महासचिव सुरेंद्र शर्मा सचिव प्रियंकाा शर्मा कोषाध्यक्ष संगीता खत्री सदस्य अंजली चैधरी वंदना शर्मा मन्नत कौशल व अन्य सदस्य मौजूद रहे।
वहीं गणतंत्र दिवस के अवसर पर अग्रवाल क्लब परिवार मथुरा एवं अंतर्राष्ट्रीय अग्रवाल सम्मेलन ने संयुक्त रूप से शहीदों को श्रद्धांजलि एवं ध्वजारोहण का कार्यक्रम अग्रसेन चैक मसानी पर किया गया जिसमें सभी सदस्यों ने देश की आजादी में अपने प्राणों की आहुति देने वाले शहीदों को नमन किया एवं श्रद्धांजलि अर्पित की साथ ही अग्रवाल क्लब परिवार के संस्थापक अजय कांत गर्ग ने अध्यक्ष अग्रवाल क्लब परिवार मनीष अग्रवाल ,सचिव अग्रवाल क्लब परिवार पुलकित अग्रवाल, कोषाध्यक्ष मोनू मुकुट वाले, अंतरराष्ट्रीय अग्रवाल सम्मेलन के अध्यक्ष नरेंद्र अग्रवाल मुकुट वाले, जिला महामंत्री अजय अग्रवाल आलू वाले ,के साथ ध्वजारोहण किया इस अवसर पर अजय कांत गर्ग ने कहा कि भारत का संविधान उसका लोकतंत्र विश्व में सबसे ज्यादा माना जाता है इसकी मजबूती को सारा विश्व सलाम करता है हम सभी को एकजुट होकर देश के लिए देश की शान के लिए देश के विकास के लिए समर्पित होना है जो ताकतें देश को बिखराब की ओर ले जाने ले जाना चाहती हैं उनको समझाना है या फिर उनकी भाषा में उनको जवाब देना है उन्होंने युवा पीढ़ी से आह्वान किया कि वह नए भारत के निर्माण में अपना योगदान दें
कार्यक्रम से पूर्व कार्यक्रम संयोजक नितिन गोयल वाइब्रेटर एवं सुनील सराफ डीआरएस का दुपट्टा उड़ा कर स्वागत किया गया सभी को प्रसाद वितरण किया गया एवं ड्राई फूड के पैकेट वितरण किए गए संपूर्ण मकानी चैक तिरंगा गुब्बारों एवं तिरंगा झंडा से सजाया गया था देशभक्ति की ध्वनि सभी को अपनी ओर आकर्षित कर रही थी इस अवसर पर छोटे-छोटे बच्चों ने देशभक्ति पर अनेक रचनाओं का प्रस्तुतीकरण भी किया जिन को पुरस्कृत किया गया मुख्य रूप से श्री अग्रवाल सभा के पूर्व प्रधान मंत्री रवि अग्रवाल मास्टर साहब ,विनायक सिंघल, दीप्ति अग्रवाल, राधा अग्रवाल, अशोक अग्रवाल, पारुल अग्रवाल, राखी मित्तल, जागृति अग्रवाल, बबीता अग्रवाल, पूनम अग्रवाल, श्वेता गर्ग, पूजा अग्रवाल, पवन अग्रवाल, विनोद अग्रवाल ,अनामिका अग्रवाल ,तपिश गर्ग, जीतू गर्ग, योगेंद्र गोयल ट्रेजरी वाले, मोहन अग्रवाल, वैभव गर्ग, अंशुल अग्रवाल, प्रवीण अग्रवाल सर्राफ, दीपक अग्रवाल निवाड़ वाले, दिनेश गोयल, गौरव अग्रवाल, विनीत गुप्ता, तनुज सिंघल, विपिन मित्तल, गौरव अग्रवाल सर्राफ, प्रत्यूष अग्रवाल , रूप कृष्ण गर्ग, राजकुमार मित्तल, रितेश मित्तल, आदि उपस्थित थे कार्यक्रम के अंत में कार्यक्रम संयोजक नितिन वाइब्रेटर एवं सुनील अग्रवाल डीआरएस का धन्यवाद दिया गया













Related Items
गंभीर, हार्दिक, सहवाग और इरफान पठान ने दी स्वतंत्रता दिवस की बधाई
वाराणसी में कैसे मनाया जाता है जन्माष्टमी का त्योहार, एक्ट्रेस गीतांजलि मिश्रा ने साझा की पुरानी यादें
भाजपा समर्थन मंच ने उत्साह से मनाया प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव