BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

MATHURA : महंगी कारों में ले जा रहे थे 3 लाख की शराब, तीन दबोचे

मथुरा। महंगी कार, ट्रक, टैंकर, कंटेनर सब शराब तस्करी में उपयोग में लाये जा रहे हैं। एनएच टू, यमुना एक्सप्रेस से के अलावा देहात के संपर्क मार्गों तक की टोह दूसरे राज्यों में बैठे माफिया को है। स्थानीय युवकों को लालच में फंसा कर तस्करी की शराब को यूपी और बिहार में पहुंचाने के लिए मथुरा को हरियाणा और पंजाब के शराब तस्कर प्रवेश द्वार के तौर पर उपयोग कर रहे हैं। यही वजह है कि शराब की बडे खेफ लगातार पकडी जा रही हैं। थाना क्षेत्रों से पुलिस ने महंगी कारों से तीन लाख रूपये की शराब बरामद की है।
थाना छाता पुलिस ने जायलो कार से तस्करी कर ले जायी जा रही करीब 1.5 लाख रूपये की शराब पकडी है। साथ ही कार से तीन युवकों को भी हिरासत में लिया है। कार को पुलिस ने जब्त कर लिया है।  
उपनिरीक्षक संदीप कुमार ने बताया कि केडी मेडिकल कालेज पुलिस चैकी के सामने बेरियरल लगा कर एनएच टू पर पुलिस चेकिंग कर रही थी। रात को करीब साढे बारह बजे एक सफेद रंग की जायलो कार एच आर 55 एन टी 9939 से तीस पेटी शराब जिसकी कीमत करीब 1.5 लाख रूपये है जब्त की गई। कार से दो सगे भाईयों रवि व अजय पुत्रगण सूबेदार निवासी कपरेटा थाना पिलुआ जिला एटा तथा जैकम पुत्र इलियास निवासी नावली थाना फिरोजपुर झिरका जिला नूह मेवात हरियाणा को गिरफ्तार किया गया।

स्कोडा कार से बरामद की 1.5 लाख की शराब
थाना यमुनापार पुलिस ने एक स्कोडा कार से 1.5 लाख रूपये कीमत की शराब जब्त की है। पुलिस ने गाडी को कब्जे में लेकर उक अभियुक्त को भी गिरफ्तार कर लिया है। उपनिरीक्षक हरेन्द्र कुमार ने बताया कि लक्ष्मीनगर तिराहे से विदेशी शराब की 27 पेटियां एक स्कोडा कार से बरामद की गईं। राजू पुत्र रामस्वरूप निवासी इंद्रानगर थाना मोहम्मदाबाद पफरूर्खाबाद को गिरफ्तार किया है। इस शराब की कीमत करीब 1.5 लाख रूपये है।  

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More