BREAKING NEWS

नेपाल त्रासदी : अब तक 1252 शव बरामद, 95 की हो पाई शिनाख्त, चितवन में सबसे ज्यादा मौतें : जयपुर : शीतला माता की उपासना का पर्व ‘थदड़ी’: सिंधी समाज ने घरों में नहीं जलाया चूल्हा, ठंडे व्यंजनों का लगाया भोग || जयपुर : ग्रामीण राजस्थान को सौगात हर पंचायत पर बनेंगे अटल ज्ञान केंद्र व खेल मैदान, 3,219 किमी सड़कें और किसानों को तारबंदी-डिग्गी का अनुदान || मथुरा : बरसात के बीच छाता लेकर सड़क पर जमे रहे नगर आयुक्त || मथुरा : ठाकुर द्वारकाधीश में 4 को जन्मोत्सव, 5 सितंबर को मनाया जाएगा नंद महोत्सव || मथुरा : 4 सितंबर को निकलेगी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की शोभायात्रा

भेदभाव करने वाले चले गए, अब मुड़कर नहीं आएंगे - मनोहर लाल

भेदभाव करने वाले चले गए, अब मुड़कर नहीं आएंगे - मनोहर लालगुरुग्राम । मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने विपक्षी दलों पर प्रहार करते हुए कहा कि भेदभाव करने वाले चले गए, अब मुडक़र नहीं आएंगे। उन्होंने कहा कि अब सबका साथ-सबका विकास के सिद्धांत पर सरकार चल रही है। मुख्यमंत्री गुरुग्राम जिला के पटौदी विधानसभा क्षेत्र में पडऩे वाले गांव लोकरा में एक जनसभा को संबोधित कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि हाल ही में प्रदेश में हुए सभी पांच नगर निगम चुनाव में भाजपा के मेयर चुने जाने के बाद हमें लगा कि जनता में हमारा रसूख है। हमने जनता के लिए जो काम किए हैं, जनता ने उन्हें पहचाना है।

उन्होंने कहा कि हम पहले देश, उसके बाद पार्टी तथा आखिर में स्वयं के बारे में सोचते हैं। उन (विपक्षी नेताओं) को इकट्ठा करने में मजा आता है और हमें त्याग करने में। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमने प्रदेश की सेवा का संकल्प लिया है और इसमें कोई कमी नहीं रहने देंगे। मनोहर लाल ने लोगों से सीधे जुड़ते हुए कहा कि हम लोगों के दिलों में बसना चाहते हैं ताकि लोग हमारे मुरीद बने रहे। 

उन्होंने कहा कि अभी जींद का उपचुनाव होगा और उसके बाद लोकसभा तथा उसके पश्चात विधानसभा के चुनाव होंगे। इन चुनावों में आपको अपने लिए ही काम करना है। हम हारे या जीते, इससे हमें कोई नफा नुकसान नहीं है। नफा-नुकसान आपका ही होगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी या उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ या स्वयं मुझे इकट्ठा करके क्या करना है। 

 

उन्होंने परोक्ष रूप से कांग्रेस पर प्रहार करते हुए कहा कि वे तो आकाश, जमीन और पाताल सब खा गए। आकाश में टु-जी घोटाला, जमीन का घोटाला आपसे बेहतर कौन जानता है और कोयले की खानों में घोटाला करके पाताल तक को खा गए। उनका उद्देश्य पहले स्वयं का हित देखना, फिर यारे-प्यारे, रिश्तेदारों, उसके बाद पार्टी और उसके बाद भी कुछ बचा तो देश की सोचते हैं। इस अवसर पर हरियाणा के लोक निर्माण मंत्री राव नरबीर सिंह, सोहना के विधायक तेजपाल तंवर, रेवाड़ी के विधायक रणधीर कापड़ीवास, हरियाणा डेयरी विकास प्रसंघ के चेयरमैन जी.एल. शर्मा भी उपस्थित थे। 

 

साभार-khaskhabar.com

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

वह खौफनाक रात हमारा पीछा कर रही है

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More