देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
खेल कर खोलें सरकारी नौकरी के दरवाजेमथुरा। सरकारी नौकरी के लिए युवा कुछ भी करने पर आमादा हैं। इसके बाद भी सरकारी नौकरी हासिल करने के सबसे सहज माध्यम से अब भी युवा दूर हैं। यह माध्यम है खेल। पूर्व अंतरराष्ट्रीय खिलाडी एवं भारतीय खेल एवं षिक्षा परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष अरविन्द चित्तौडिया ब्रज के युवाओं को खेल के जरिये आगे बढाने की मुहिम में जुटे हैं। उन्हें इस मुहिम को आगे बढाने के लिए एडीएम वित्त रविन्द्र कुमार से मुलाकात की और उनको बताया कि आईसीएसई विभिन्न खेल संगठनों एवं विभिन्न मंत्र्ाालयों से मान्यता प्राप्त है। आईसीएसई वर्तामान में 18 राज्यों में काम कर रही है, इस संस्था के द्वारा खिलाडियों व विद्यार्थियों को मंच दिया जाता है, जिससे वो अपनी प्रतिभा को दिखा सकें। कई खिलाडी आईसीएसई के प्रमाण पत्र्ाों पर सरकारी नौकरी हासिल कर चुके हैं। अरविंद चित्तोडिया ने बताया कि खेल कोटे से इनकी जाॅब एसएसबी में लगी। दस साल तक नौकरी करने के बाद लगा कि खिलाडियों और विद्यार्थियों के लिए कुछ करना चाहिए। इसलिए नौकरी से त्यागपत्र्ा देकर एक साल पहले आईसीएसई का गठन किया। हमारी मुहिम 12 महीने 12 कार्यक्रम के तहत पूरे साल खेल एवं षिक्षा के कार्यक्रम किये जाते हैं। जिसके तहत खिलाडियों को उन खेलों के बारे में बताया जाता है जिसमें वह जल्द ही अच्छे स्तर पर खेल कर जाॅब पा सकते हैं। वहीं विद्यार्थियों को नये विषयों के बारे में बताया जाता है।













Related Items
उत्तर प्रदेश में तकनीकी शिक्षा को नई ऊंचाइयों तक ले जाएगा टाटा टेक्नोलॉजीज
काशी से ये अपनी शिक्षा पूरी करके लौटे थे
शिक्षा पर फोकस करने के लिए 26 जनवरी को तमिलनाडु ग्राम सभा का आयोजन