देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
मथुरा। संस्कृति यूनिवर्सिटी के छात्र की मौत को अब तक हादसा बता रही पुलिस ने अब मृत छात्र्ा के पिता की तहरीर पर के मामले में हत्या का मुकदमा दर्ज कराया गया है। छात्र के पिता ने अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट लिखाई है। पुलिस छात्र की मौत को हादसा मान रही थी। पुलिस का कहना था कि ट्रेन से गिरकर उसकी मौत हुई है। संस्कृति यूनिवर्सिटी में फैशन डिजाइनर के छात्र प्रियांशु तिवारी पुत्र राजेश तिवारी निवासी सहजुआ, अवागढ़ (एटा) का शव 15 नवंबर को रेलवे लाइन पर मिला था। शरीर पर चोटों के निशान भी थे। पुलिस ने भी आनन-फानन में पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया था, पर दूसरे दिन संस्कृति विवि के छात्र साथी की मौत पर भड़क गए थे। हाईवे जाम के साथ ही छात्रों ने विवि में तोड़फोड़ तक कर डाली थी। मृतक छात्र के पिता राजेश तिवारी ने घटना के करीब आठ दिन बाद अज्ञात के खिलाफ हत्या करके शव फेंकने का मुकदमा कोतवाली छाता में दर्ज कराया है। कोतवाली प्रभारी शिवप्रताप सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज हो गया है। जांच के बाद कार्रवाई होगी। मौत के दो दिन पहले छात्र प्रियांशु तिवारी ने पिता राजेश तिवारी को रजाई-गद्दा और आटे के लिए फोन किया था। बेटे को सामान देने के लिए पिता 15 नवंबर को मथुरा आ रहे थे, पर रास्ते में उन्हें बेटे की मौत की खबर मिली।













Related Items
दिल्ली में स्कूल के बाहर 9वीं कक्षा के छात्र की चाकू मारकर हत्या मामले में सात पकड़े गए
ललन सिंह का भाजपा पर तंज: 3 राज्यों की जीत से मनोबल ऊंचा इसलिए कर रहे लोकतंत्र की हत्या
पोशाक कारोबारी की पत्नी की हत्या, कारोबारी की हालत गंभीर