देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
वृन्दावन(जहीर आलम)। पैगम्बर मोहम्मद साहब की पैदाइश का ईद मिलादुन्नबी पर्व बुधवार को हर्षोल्लाष के मध्य मनाया गया। इस मुबारक मौके पर मुस्लिम समाज द्वारा पूर्व की भांति इस बार भी नगर में विशाल जुलुश निकाला गया। जुलुश में बड़ी संख्या में बच्चे बुर्जग व युवायों ने सहभागिता की। सुबह से ही मुस्लिम समाज के बच्चे बुजुर्ग व युवा अपने नबिए पाक के यूमे पैदाइश के जश्न में डूबे नजर आए। हुजूर की पैदाइश के जश्न में डूबे नन्हे-मुन्ने बच्चों ने इस जश्न को एक महोत्सव की तरह मनाया। सजधज कर पारंपरिक पोशाके पहन बच्चे शाही जामा मस्जिद पर एकत्रित हुए। जोश में सराबोर मुस्लिम समाज के लोग सरकार की आमद मरहबा के नारे लगाते रहे।
ईद मिलादुन्नबी पर्व के अवसर पर निकाले गये विशाल जुलुश में चल रहे लोगों के चहरे पर चमक देखते ही बन रही थी। बच्चे हाथों में छोटे छोटे झंडे लिए चल रहे थे। तो वहीं कुछ युवा वाहनों पर सवार होकर सरकार की आमद का जश्न मना पारम्परिक ध्वज लहराकर मना रहे थे। जुलूस में मुस्लिम समाज के लोग बैंड बाजों के मध्य नात एवं कव्वाली की धुनों पर झूमते थिरकते चल रहे थे। घोड़ो पर सवार चल रहे बच्चे भी आकर्षण का केंद्र रहे। इस विशाल जुलुश के लोगो का जगह जगह खाद्य सामग्री वितरण कर एवं पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। ईद मिलादुन्नबी के इस पर्व पर देश भक्ति की झलक भी देखी गयी। मुस्लिम युवा हरे झंडे के साथ अपने देश की आनबान और शान तिरंगा लहराकर मुल्क की बन्दगी की मिसाल पेश कर रहे थे।
जुलूस सीएफ़सी चौराहा से प्रारम्भ होकर बस स्टैंड चुंगी चौराहा अनाज मंडी मंडी किशोरपुरा गौतम पाड़ा होते हुए पुनः सीएफ़सी चौराहा पर संपन्न हुआ। पैगंबर मोहम्मद साहब की पैदाइश के संबंध में शाही जामा मस्जिद के इमाम हाफिज मुबीन ने बताया कि पैगंबर मोहम्मद साहब की पैदाइश का जश्न मुस्लिम समाज द्वारा अखलाक और खुलूश के साथ मनाया जाता है। मोहम्मद साहब के दुनिया मे आने के बाद तमाम कुरीतियों का अंत हुआ था। शाही जामा मस्जिद के अध्यक्ष आजाद कुरैशी ने बताया कि वह ईद मिलादुन्नबी के मौके भाईचारे का संदेश देते हैं एवं असहाय लोगों की मदद करने की अपील करते हैं उन्होंने बताया कि यह पर्व हम सभी को मानवता और इंसानियत का संदेश देता है।













Related Items
महाशिवरात्रि: अदा शर्मा ने सुनाया शिव तांडव स्तोत्र, भक्ति में लीन दिखीं अभिनेत्री
मुख्यमंत्री ने भक्ति वेदांत गुरुकुल इंटरनेशनल स्कूल के परिसर में श्रीकृष्ण बलराम मंदिर का किया लोकार्पण
देश भक्ति, राष्ट्र निर्माण विषय पर हुई भाषण प्रतियोगिता