देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
वृन्दावन(जहीर आलम)। नगर के रेतिया बाजार स्थित शाहजी मंदिर क्षेत्र में उस समय सनसनी फैल गयी। जब कार सवार कुछ गुंडों ने एक व्यापारी पर तलवार और हथियारों से हमला बोल दिया। घटना में व्यापारी घायल ही गया। दुकानदार व उसके पुत्र ने जैसे तैसे भाग कर अपनी जान बचाई।
हमले की ये पूरी वारदात वहां लगे सीसीटीवी में कैद हो गयी। घटना को लेकर पीड़ित ने तहरीर दी। लेकिन पुलिस ने बदमासो का 151 चालान कर न्यायालय के समक्ष पेश किया है। तीर्थ नगरी वृन्दावन में बदमाशों के हैशले बुलंद है। गुंडे वृन्दावन की सड़कों पर खुलेआम हाथों में तलवार और हथियार लेकर दहसत फैला रहे हैं। इसकी बानगी बीती रात उस समय देखने को मिली, जब शाहजी मंदिर के गेट पर केशव कॉफी हाउस के ऑनर रमेश चंद्र शर्मा रात लगभग 10 बजे अपने प्रतिश्ठान को बंद कर घर जाने को खड़े थे। तभी कार में आये हमलावर चार पांच गुंडों ने उन पर तलवार से हमला कर दिया। वहां मौजूद व्यापारी के पुत्र ने अपने पिता की जान बचाने की कोशिश की । बदमासो ने पिता पुत्र के साथ जमकर मारपीट की। जिसमे पिता पुत्र घायल हो गये। दोनो ने जैसे तैसे भाग कर जान बचाई। बताया जा रहा है कि कार सवार बदमाशों ने पहले वहाँ मौजूद सफाई कर्मियों के साथ मारपीट की थी। उसके बाद उनपर हमला किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपियों को कार सहित दबोच लिया और थाने ले आयी। इधर व्यापारी पर हुए हमले के बाद आसपास के व्यापारी कोतवाली में पहुंच गए। और हमलावरों के विरुद्ध कार्यवाही की मांग करने लगे।
लेकिन पुलिस ने चारों बदमासों का 151 शांतिभंग में चालान कर अपने कार्य की इतिश्री मात्र की। पुलिस कार्यवाही को लेकर व्यापारियो में रोष व्याप्त है।













Related Items
नदबई लूट कांड का खुलासा: व्यापारी का मुनीम ही निकला मास्टरमाइंड, मुख्य आरोपी जयशिव गिरफ्तार
MATHURA : लूट की घटना को अंजाम दे लुटेरों ने फैलाई सनसनी
वृद्ध दंपति को मकान में बंधक बनाकर की गई लूट की घटना का खुलासा