देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
मथुरा(सतपाल सिंह)। फरह ब्लॉक के नगला पोहपा बुर्ज में स्वंय सहायता समूह की 35 महिलाओं को आत्म निर्भर बनाने हेतु 10 दिवसीय डेयरी एंव वर्मी कम्पोस्ट के प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन हुआ। पंडित दीनदयाल उपाध्याय की 102 वीं वर्षगाँठ पर आयोजित अंत्योदय दिवस समारोह में प्रमाण पत्र वितरित किये गये। नाबार्ड द्वारा प्रायोजित ग्रामीण महिलाओं को यह प्रशिक्षण सिंड ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (सिंड आर सेटी ) मथुरा के सहयोग दिया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि अग्रणी बैंक जिला प्रबन्धक श्री अनिल कुमार गुप्ता एवं जिला विकास प्रबन्धक सर्वेश गुप्ता ने लोंगों को सरकार द्वारा चलायी जा रही विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी. एलडीएम अनिल कुमार गुप्ता ने बैंकिंग प्रणाली की जानकारी देते हुये कहा आज किसी क्षेत्र में महिलाएं पीछे नहीं हैं । ग्रामीण महिलाएं आर सेटी से प्रशिक्षण लेकर अपना स्वरोजगार स्थापित कर अच्छा कार्य कर रही हैं और आत्म निर्भर बन रही हैं।













Related Items
गंभीर, हार्दिक, सहवाग और इरफान पठान ने दी स्वतंत्रता दिवस की बधाई
राष्ट्रीय एकता दिवस रन फॉर यूनिटी का हुआ आयोजन
विश्व किडनी दिवस, जानिए किडनी डिजीज से जुड़ी अहम बातें