BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

सौनई में डकैती, गृहस्वामी की हत्या

सौनई में डकैती, गृहस्वामी की हत्यामथुरा(केके पाठक)। सौनई में बेखौफ डकैतों गृहस्वामी की हत्या कर लाखों रुपये की नगदी और जेवरात लूट ले गये। बदमाशोंने गृहस्वामी की हत्या करने के बाद शव को बोरे में बंद कर साथ ले जाने का प्रयास किया लेकिन इस में वह सफल नहीं हुए। सनसनी खेज घटना से पूरे क्षेत्र में भय का माहौल है। 

बृहस्पतिवार की रात कुछ अज्ञात बदमाशों ने घर में घुसकर  स्वामी 45 वर्षीय महेश व उसकी पत्नी के साथ जमकर मारपीट की इसी दौरान बदमाशों ने महेश को मौत के घाट उतार दिया। वहीं उसकी पत्नी के हाथ पैर बांध दिये। इस दौरान बदमाश घर में रखे सोने चांदी के आभूषण को रुपए लेकर फरार हो गए। वही इस बारे में ग्रामीणों का कहना है कि रात्रि करीब एक बजे के लगभग जव उसकी आंख खुली तो उसने देखा कि घर के बाहर कुछ लोग साइकिल पर एक बोरे में कुछ लेकर जा रहे हैं।

शोर करने पर साइकिल को छोड़कर अंधेरे में बदमाश भाग गये। जब पास जाकर देखा तो बोरे से खून टपक रहा था। घर का अंदर गेट बंद था आवाज देने पर किसी प्रकार घर के अंदर बंधी महेश उर्फ मूली की पत्नी  ने किसी तरह अपने हाथ खोल कर गेट को खुला तो अंदर का नजारा भयभीत करने वाला था। अंदर घुसे ग्रामीण चारों तफर फैले खून को देख कर दंग रहे गये। मौके को देख कर ही यह साफ पता चल रहा था कि मूली की हत्या घर के अंदर ही की गई थी। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। थाना राया पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्ट मे लिए भेज दिया। ग्रामीणों के बयानों और घटना स्थल से मिले सबूतों के अधार पर पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

 

ज्ञानी ने 15 दिन पहले बेची थी जमीन

ग्रामीणों ने बताया कि ज्ञानी ने करीब 15 दिन पहले लाखों रुपये की जमीन बेची थी। बताया जा रहा है कि बदमाश नकदी के अलावा सोने चांदी के जेवरात भी ले गये हैं।  

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More