देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
मथुरा(केके पाठक)। अत्यधिक मात्रा में यमुना जल में हुई वृद्धि के चलते कल-कल बहती कालिन्दी के रौद्र रुप को देखकर ब्रजवासियों की सांसे अटक गई हैं। वह कालिन्दी का रौद्र रुप देखकर घबरा गए हैं। बाढ़ संभावित क्षेत्रों में शासन-प्रशासन अपनी नजरें गढ़ायें हुए हैं।
यमुना जल में हुई वृद्धि व कालिन्दी के रौद्र रुप को देखकर आज यमुना मिशन संयोजक पं. अनिल शर्मा के नेतृत्व में यमुना मिशन टीम ने आज प्रशासनिक अधिकारियों से मुलाकात कर एक ज्ञापन सौंपा। उन्होंने कहा कि मानसून के चलते पहाड़ों पर लगातार हो रही वर्षा के चलते यमुना के जल में लगातार जल वृद्धि देखने को मिल रही है। उधर हथिनी कुंड से भी भारी मात्रा में जल छोड़ देने से ब्रजवासियों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। उन्होंने शासन प्रशासन से मांग की है कि वे यमुना के खादरों, यमुना घाटों एवं यमुना मिशन मार्ग पर भी अपनी दृष्टि बनायें रखें। यमुना मिशन मार्ग पर बड़ी संख्या में लोगों का आना-जाना लगा रहता है। उन्होंने कहा कि यमुना मिशन मार्ग पर छोटे-छोटे बच्चे, महिलाएं, साधु संत बड़ी संख्या में हर समय मौजूद रहते हैं। कालिन्दी के रौद्र रुप को देखने के लिए लोगों का तांता लगा हुआ है। इस कौतूहल के कारण कहीं कोई अनहौनी न हो जाए इस पर भी शासन-प्रशासन को ध्यान केंद्रित करना चाहते हैं। इस संबंध में उन्होंने आज जिलाधिकारी एवं एसएसपी से मुलाकात कर एक ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन देने वालों में पं. अनिल शर्मा, मुकेश ठाकुर, लपूटी, देवेश चौधरी, प्रहलाद सिंह सैंगर, तुलसी पंडित, सागर यादव, महेश चन्द्र शर्मा, ठा. मानपाल सिंह, गुलाब सिंह, गीतेश, सतीश ठाकुर, गोपाल लाल, गोविन्दा, दाऊदयाल, लखन सैनी, गोपाल, भीम, राहुल, विमला देवी, विष्णु, रमेश ठाकुर आदि उपस्थित थे।













Related Items
बिहार में बड़े पैमाने पर आईएएस अधिकारियों के तबादले, कई जिलाधिकारी भी बदले गए
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस ने दर्ज किया मामला
पट्टा आवंटन प्रक्रिया की जिलाधिकारी ने ली जानकारी